WPL 2026 Retention Players List: वूमेन्स प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के मेगा ऑक्शन से पहले रिटेन किए गए खिलाड़ियों की लिस्ट को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। भारत की वर्ल्ड कप विजेता टीम की चार प्रमुख खिलाड़ी हरमनप्रीत कौर, स्मृति मंधाना, जेमिमा रॉड्रिग्स और शफाली वर्मा को उनकी टीमों ने रिटेन किया है। वहीं, ऑस्ट्रेलिया की स्टार खिलाड़ी एलिसा हीली और मेग लैनिंग और न्यूजीलैंड की ऑलराउंडर अमेलिया केर को उनकी फ्रेंचाइजियों ने रिलीज कर दिया है। इन तीनों के साथ ही 2025 वर्ल्ड कप फाइनल में शानदार प्रदर्शन करने वाली दीप्ति शर्मा भी रिलीज हो गईं हैं। बता दें, दीप्ति ने 2025 में हीली की गैरमौजूदगी में यूपी वॉरियर्ज की कप्तानी की थी।
ESPNcricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक, मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स दोनों ने अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन किया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने 4, गुजरात जायंट्स ने 2, और यूपी वॉरियर्ज ने 1 खिलाड़ी को बरकरार रखा है।
WPL रिटेंशन नियम
हर फ्रेंचाइजी अधिकतम 5 खिलाड़ियों को रिटेन कर सकती है, जिसमें ज्यादा से ज्यादा 3 भारतीय खिलाड़ी और 2 विदेशी खिलाड़ी हो सकते हैं। अगर कोई टीम 5 खिलाड़ियों को रिटेन करती है, तो उनमें से कम से कम एक अनकैप्ड भारतीय खिलाड़ी होना जरूरी है। इस बार WPL ने पहली बार राइट टू मैच (RTM) ऑप्शन की अनुमति दी है, जिससे टीम अपने पुराने खिलाड़ियों को ऑक्शन में दोबारा खरीद सकती है। वहीं यदि कोई टीम तीन या चार प्लेयर्स रिटेन करती है तो उसे 2 और एक आरटीएम कार्ड का उपयोग मेगा ऑक्शन के दौरान मिलेगा।
ऑक्शन पर्स और रिटेंशन वैल्यू
WPL 2026 के लिए मेगा ऑक्शन 27 नवंबर को दिल्ली में होने की संभावना है। हर टीम के पास 15 करोड़ रुपये का पर्स है। दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के पास अब 5.75 करोड़ रुपये का पर्स बचेगा और इन दोनों के पास कोई RTM नहीं होगा। यूपी वॉरियर्ज, जिसने श्वेता सेहरावत नाम की एक अनकैप्ड खिलाड़ी को रिटेन किया है, उसके पास 14.5 करोड़ रुपये का सबसे ज्यादा पर्स होगा और साथ में चार RTM भी होंगे। गुजरात जायंट्स के पास सिर्फ भारतीय खिलाड़ियों के लिए तीन RTM होंगे और 9 करोड़ रुपये का पर्स होगा, जबकि RCB के पास एक RTM और 6.25 करोड़ रुपये होंगे।
WPL 2026 की रिटेंशन लिस्ट
दिल्ली कैपिटल्स: एनाबेल सदरलैंड, मारीजान कैप, जेमिमा रॉड्रिग्स, शैफाली वर्मा, निकी प्रसाद
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर, नेट साइवर-ब्रंट, अमनजोत कौर, जी कामिलिनी, हेली मैथ्यूज
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: स्मृति मंधाना, एलिस पेरी, ऋचा घोष, श्रेयंका पाटिल
गुजरात जायंट्स: एशली गार्डनर, बेथ मूनी
यूपी वॉरियर्ज: श्वेता सेहरावत
यह भी पढ़ें:
क्रिकेट जगत में मचा हड़कंप! तेज गेंदबाज ने कप्तान पर लगाया जूनियर खिलाड़ियों को पीटने का आरोप
बीसीसीआई ने किया इंडिया ए के स्क्वाड का ऐलान, इस खिलाड़ी को मिली टीम की कमान