1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन का सजा मंच, जानें Live Streaming से शेड्यूल तक सब कुछ

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन का सजा मंच, जानें Live Streaming से शेड्यूल तक सब कुछ

 Written By: Priyam Sinha
 Published : Feb 12, 2023 02:39 pm IST,  Updated : Feb 12, 2023 02:40 pm IST

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का ऑक्शन 13 फरवरी को होने जा रहा है। इसमें 409 खिलाड़ियों की किस्मत दांव पर होगी।

.- India TV Hindi
WPL 2023 Auction के लिए तैयारियां हो चुकी हैं, मल्लिका आडवाणी इसकी ऑक्शनर होंगी Image Source : TWITTER

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र के लिए ऐतिहासिक ऑक्शन की तारीख अब नजदीक आ चुकी है। 13 फरवरी सोमवार को इसका आयोजन होने जा रहा है। जिनकी नीलामी होगी उस लिस्ट में कुल 409 खिलाड़ियों के नाम हैं जो ऑक्शन की प्रक्रिया से गुजरेंगे। महिला प्रीमियर लीग के लिए कुल 1525 खिलाड़ियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवाया था जिसमें से 1116 प्लेयर्स ऑक्शन के लिए शॉर्टलिस्ट होने से चूक गईं। ऑक्शन के लिए चुनी गई 409 खिलाड़ियों मे से 246 भारतीय हैं और 163 विदेशी हैं जिनमें से आठ एसोसिएट नेशन्स की भी हैं। इनमें से 202 प्लेयर्स इंटरनेशनल क्रिकेट खेल चुकी हैं जबकि 199 खिलाड़ी और एसोसिएट देशों की 8 प्लेयर्स अनकैप्ड हैं। 

ऑक्शन के दौरान इनमें से अधिकतम 90 खिलाड़ियों की नीलामी हो सकती है जिनमें से ज्यादा से ज्यादा 30 विदेशी प्लेयर्स का ऑक्शन संभव होगा। चुनी गई प्लेयर्स में से 24 को 50 लाख रुपए के सर्वाधिक बेस प्राइस पर रखा गया है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे बेस प्राइस वाले ब्रैकेट में जगह दी गई है। कुल 13 विदेशी खिलाड़ियों ने भी 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वाले स्लैब में जगह बनाई है। ये खिलाड़ी हैं, एलिस पेरी, सोफी एक्सलेस्टन, सोफी डिवाइन और डेंड्रा डॉटिन। ऑक्शन के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई खिलाड़ियों में से 30 प्लेयर्स को 40 लाख रुपए वाले बेस प्राइस ब्रैकेट में जगह दी गई है। 

WPL ऑक्शन से जुड़े सभी सवालों के जवाब

कहां होगा WPL का ऑक्शन?

महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन का ऑक्शन मुंबई के जियो कन्वेनशन सेंटर में आयोजित होगा।

कब होगा ऑक्शन?
WPL के पहले सीजन का ऑक्शन 13 फरवरी सोमवार को दोपहर 2.30 बजे से (भारतीय समयानुसार) शुरू होगा।

कहां देख पाएंगे इसका टेलीकास्ट?
WPL के मीडिया राइट्स स्पोर्ट्स 18 नेटवर्क ने खरीदे थे तो इसका सीधा प्रसारण टीवी पर आप स्पोर्ट्स 18 पर ही देख पाएंगे।

कहां देखें ऑक्शन की Live Streaming?
महिला प्रीमियर लीग की नीलामी को आप मोबाइल पर जियो सिनेमा के जरिए देख सकते हैं और लाइव स्ट्रीमिंग का लुत्फ उठा सकते हैं। साथ ही https://www.indiatv.in/sports के साथ भी आप अपडेट्स के लिए जुड़े रहे सकते हैं।

कौन होंगी ऑक्शनर?
बीसीसीआई द्वारा प्रेजेंटर मल्लिका आडवाणी को महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की नीलामी के लिए ऑक्शनर नियुक्त किया गया है।

WPL ऑक्शन की सभी पांच फ्रेंचाइजीज के नाम?

मुंबई इंडियंस, रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर, गुजरात जायंट्स, यूपी वॉरियर्स और दिल्ली कैपिटल्स की टीमें महिला प्रीमियर लीग के पहले सत्र में नजर आएंगी।

कब खेला जाएगा WPL का पहला सीजन?
वुमेंस प्रीमियर लीग के पहले सीजन का आयोजन 4 से 26 मार्च तक मुंबई में होगा। कुल 22 मैच खेले जाएंगे जिनका आयोजन मुंबई के ब्रेबॉर्न स्टेडियम और डीवाई पाटिल स्टेडियम में किया जाएगा।

यह भी पढ़ें:-

मुंबई इंडियंस ने किया बड़ा ऐलान, अपनी टीम में इस दिग्गज भारतीय क्रिकेटर को किया शामिल

WPL: खिलाड़ियों की नीलामी का शेड्यूल जारी, जानिए किस प्लेयर का क्या है बेस प्राइस

टीम इंडिया का 'महारिकॉर्ड', पिछले 10 साल में कोई भी टीम नहीं कर पाई ऐसा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल