1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले बड़ा बदलाव, इन नई खिलाड़ियों को मिली एंट्री

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग की नीलामी से पहले बड़ा बदलाव, इन नई खिलाड़ियों को मिली एंट्री

 Written By: Priyam Sinha @PriyamSinha4
 Published : Feb 13, 2023 11:40 am IST,  Updated : Feb 13, 2023 11:40 am IST

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग के पहले सीजन की नीलामी से कुछ घंटों पहले ही लिस्ट में एक बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

.- India TV Hindi
महिला प्रीमियर लीग ऑक्शन 2023 Image Source : TWITTER

WPL Auction 2023: महिला प्रीमियर लीग (Women Premier League) के पहले संस्करण के लिए नीलामी होने में अब कुछ ही घंटों का समय शेष रह गया है। यह ऑक्शन मुंबई के जियो कन्वेनशन सेंटर में दोपहर 2.30 बजे से सोमवार को आयोजित होंगे। इससे कुछ ही घंटों पहले एक बड़े बदलाव की जानकारी सामने आ गई है। दरअसल पहले 409 खिलाड़ियों के नाम पर बोली लगने की खबर आई थी। लेकिन अब इस संख्या में संशोधन करते हुए 39 नई खिलाड़ियों के नाम को इसमें जोड़ दिया गया है।

यानी अब 409 नहीं बल्कि 448 खिलाड़ियों का नाम ऑक्शन टेबल पर आएगा। 39 नई खिलाड़ियों में 23 भारत की हैं और 8 थाइलैंड की बताई जा रही हैं। इसके अलावा इस सूची में इंग्लैंड की चार, स्कॉटलैंड की दो और ऑस्ट्रेलिया और नीदरलैंड की एक-एक खिलाड़ी शामिल हैं। आपको बता दें कि महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन में कुल पांच टीमें बोली लगाएंगी। प्रत्येक टीम 15 से 18 खिलाड़ियों का स्क्वॉड बना सकती है। वहीं अधिकतम 448 में से 90 खिलाड़ियों पर ही बोली लग सकती है। हर टीम के पर्स में ऑक्शन के लिए 12-12 करोड़ रुपए दिए गए हैं।

WPL ऑक्शन में शामिल नई खिलाड़ियों की लिस्ट

10 लाख बेस प्राइज: केटी लेविक (इंग्लैंड), जॉर्जिया एडम्स (इंग्लैंड), होली आर्मिटेज (इंग्लैंड), निकोला हैनकॉक (ऑस्ट्रेलिया), कैथरीन ब्रायस, सारा ब्राइस (स्कॉटलैंड), बैबेट डी लीडे (नीदरलैंड), सोरनारिन टिप्पोच (थाइलैंड), चानिडा सुथिरुंग (थाइलैंड), थिपाचा पुथावोंग (थाइलैंड), सुलेपोर्न लाओमी (थाइलैंड), ओनिचा कामचोम्फु (थाइलैंड), नानापत खोनचारोनकाई (थाइलैंड), नट्टाया बूचथम (थाइलैंड), नरुमोल चायवई (थाइलैंड), अपूर्वा भारद्वाज (भारत), लाल रिन फेली (भारत), आशा शोभना (भारत), शिवानी जांगिड़ (भारत), भारती रावल (भारत), मयूरी सिंह (भारत), रीति तोमर (भारत), अनीशा अंसारी (भारत), नीना चौधरी (भारत), निकिता चौहान (भारत), मोनिका देवी (भारत), शिवानी सिंह (भारत), दृश्य चतुर्थ (भारत), आकांक्षा कोहली (भारत), मुक्ता मागरे (भारत), कशिश अग्रवाल (भारत), सारा महाजन (भारत) और देबस्मिता दत्ता (भारत)।

20 लाख बेस प्राइज: एमिली अरलट (इंग्लैंड), नैन्सी पटेल (भारत), निकिता सिंह (भारत), सुमित्रा जाट (भारत), प्रियंका बाला (भारत) और शीतल राणा (भारत)।

ऑक्शन के बेस प्राइज से जुड़ी जानकारियां

अगर बेस प्राइज 24 को 50 लाख रुपए के सर्वाधिक बेस प्राइस पर रखा गया है। भारतीय महिला टीम की कप्तान हरमनप्रीत कौर, उपकप्तान स्मृति मंधाना, ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा और शेफाली वर्मा जैसी खिलाड़ियों को सबसे ऊंचे बेस प्राइस वाले ब्रैकेट में जगह मिली है। कुल 13 विदेशी खिलाड़ियों ने भी 50 लाख रुपए के बेस प्राइस वाले स्लैब में जगह बनाई है। ये खिलाड़ी हैं, एलिस पेरी, सोफी एक्सलेस्टन, सोफी डिवाइन और डेंड्रा डॉटिन। ऑक्शन के लिए शॉर्ट लिस्ट हुई खिलाड़ियों में से 30 प्लेयर्स को 40 लाख रुपए वाले बेस प्राइस ब्रैकेट में जगह दी गई है। 

यह भी पढ़ें:-

WPL Auction: आज महिला खिलाड़ियों पर भी होगी करोड़ों की बारिश, जानें किस टीम की पर्स में कितनी रकम

WPL Auction: महिला प्रीमियर लीग के ऑक्शन का सजा मंच, जानें Live Streaming से शेड्यूल तक सब कुछ

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल