Women Premier League 2024 Auction Live: डब्ल्यूपीएल 2024 ऑक्शन खत्म हो चुका है। इस ऑक्शन के लिए 165 खिलाड़ियों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। इस नीलामी में टीमों ने कुल 30 प्लेयर्स को खरीदा है। सभी फ्रेंचाइजियों ने अपनी टीमें पूरी कर ली हैं। एनाबेल सदरलैंड और काशवी गौतम को 2-2 करोड़ रुपये मिले हैं। ये खिलाड़ी ऑक्शन में सबसे महंगी प्लेयर बनीं हैं।
- Hindi News
- खेल
- क्रिकेट
- WPL 2024 ऑक्शन में खुली 30 खिलाड़ियों की किस्मत, जानें किस टीम में हुए शामिल
WPL 2024 ऑक्शन में खुली 30 खिलाड़ियों की किस्मत, जानें किस टीम में हुए शामिल
WPL Auction Live: महिला प्रीमियर लीग के दूसरे सीजन के लिए ऑक्शन खत्म हो चुका है। WPL 2024 ऑक्शन में सभी फ्रेंचाइजियों ने कुल 30 प्लेयर्स को खरीदा है।
WPL 2024 Auction Live updates
-
6:45 PM (IST) Dec 09, 2023
WPL 2024 ऑक्शन हुआ समाप्त
WPL 2024 ऑक्शन खत्म हो चुका है। ऑक्शन में कुल 30 खिलाड़ियों को खरीदा गया है। भारत एनाबले सदरलैंड और काशवी गौतम को 2-2 करोड़ रुपये मिले हैं।
-
6:34 PM (IST) Dec 09, 2023
तरन्नुम पठान को मिले इतने रुपये
तरन्नुम पठान 10 लाख रुपये में गुजरात जायंट्स का हिस्सा बन गईं हैं।
-
6:31 PM (IST) Dec 09, 2023
RCB का हिस्सा बनी ये प्लेयर
ऑस्ट्रेलिया की सोफी मोलिनक्स को आरसीबी की टीम ने 30 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है।
-
6:26 PM (IST) Dec 09, 2023
गौहर सुल्ताना 30 लाख रुपए में बनीं यूपी वॉरियर्ज का हिस्सा
यूपी वॉरियर्ज ने WPL 2024 ऑक्शन में गौहर सुल्ताना को उनके 30 लाख रुपए बेस प्राइस में अपनी टीम में शामिल किया है।
-
6:24 PM (IST) Dec 09, 2023
सिमरन बहादुर को आरसीबी ने किया अपनी टीम में शामिल
भारतीय महिला खिलाड़ी सिमरन बहादुर को रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
-
6:22 PM (IST) Dec 09, 2023
एस. मेघना को आरसीबी ने अपनी टीम में किया शामिल
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर टीम ने WPL 2024 ऑक्शन में एस मेघना को उनके बेस प्राइस 30 लाख रुपए में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
-
6:21 PM (IST) Dec 09, 2023
वेदा कृष्णमूर्ती बनी गुजरात जाएंट्स टीम का हिस्सा
भारतीय महिला क्रिकेट खिलाड़ी वेदा कृष्णमूर्ती को 30 लाख रुपए में गुजरात जाएंट्स ने WPL 2024 के ऑक्शन में अपनी टीम का हिस्सा बनाया है।
-
6:00 PM (IST) Dec 09, 2023
अनसोल्ड रहीं ये प्लेयर्स
ऑलराउंडर प्रियंका कौशल और तनिशा सिंह के ऊपर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है और वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं हैं।
-
5:56 PM (IST) Dec 09, 2023
RCB ने इस प्लेयर को टीम में किया शामिल
RCB की टीम ने सुभा सतीश को 10 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है।
-
5:53 PM (IST) Dec 09, 2023
फातिमा जाफर को मिले 10 लाख रुपये
भारत की फातिमा जाफर को मुंबई इंडियंस ने 10 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है। इसके अलावा मुंबई ने कीरथना बालाकृष्णन को 10 लाख रुपये में खरीदा है।
-
5:47 PM (IST) Dec 09, 2023
दिल्ली कैपिटल्स ने इस प्लेयर को किया शामिल
ऑलराउंडर मन्नत कश्यप को गुजरात जायंट्स की टीम ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया है। वहीं अश्विनी कुमारी को दिल्ली कैपिटल्स को 10 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है।
-
5:45 PM (IST) Dec 09, 2023
कैथरीन ब्राइस को मिले 10 लाख रुपये
स्कॉटलैंड की कैथरीन ब्राइस को गुजरात जायंट्स ने 10 लाख रुपये में खरीदा है।
-
5:43 PM (IST) Dec 09, 2023
लॉरेन चीटल को मिले 30 लाख रुपये
ऑस्ट्रेलिया की लॉरेन चीटल को गुजरात जायंट्स ने 30 लाख रुपये के बेस प्राइज के साथ अपने खेमे में शामिल किया है।
-
4:59 PM (IST) Dec 09, 2023
प्रिया मिश्रा को मिले इतने रुपये
प्रिया मिश्रा को गुजरात जायंट्स की टीम ने 20 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है।
-
4:53 PM (IST) Dec 09, 2023
अनसोल्ड रहीं ये प्लेयर्स
पारुषी प्रभाकर और राघवी बिस्ट पर ऑक्शन 2024 में किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई हैं और वह अनसोल्ड रहीं हैं।
-
4:51 PM (IST) Dec 09, 2023
सायमा ठाकोर को मिले इतने रुपये
सायमा ठाकोर को मुंबई इंडियंस की टीम ने 10 लाख रुपये में अपने खेमे में शामिल कर लिया है।
-
4:49 PM (IST) Dec 09, 2023
अमनदीप कौर को मिले इतने रुपये
अनकैप्ड ऑलराउंडर अमनदीप कौर ने मुंबई इंडियंस को 10 लाख रुपये में खरीद लिया है।
-
4:47 PM (IST) Dec 09, 2023
मुंबई इंडियंस ने एस संजना को किया शामिल
मुंबई इंडियंस ने एस संजना को 10 रुपये में अपने खेमे में शामिल किया है।
-
4:45 PM (IST) Dec 09, 2023
पूनम खेमनार को मिले इतने रुपये
पूनम खेमनार को यूपी वॉरियर्स की टीम ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया है।
-
4:41 PM (IST) Dec 09, 2023
काशवी गौतम को मिले 2 करोड़ रुपये
काशवी गौतम ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 10 लाख रुपये रखा था। उन्हें खरीदने के लिए यूपी वॉरियर्स और गुजरात जायंट्स के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। गुजरात जायंट्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
-
4:29 PM (IST) Dec 09, 2023
अनसोल्ड रहीं ये प्लेयर्स
शिवानी शिंदे और उमा चेट्री ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं हैं।
-
4:21 PM (IST) Dec 09, 2023
अर्पणा मंडल को मिले इतने रुपये
भारत की अर्पणा मंडल को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 10 लाख रुपये में खरीद लिया है।
-
4:19 PM (IST) Dec 09, 2023
गुजरात जायंट्स ने इस खिलाड़ी को किया शामिल
तृषा पूजिता को गुजरात जायंट्स की टीम ने 10 लाख के ब्रेस प्राइज पर खरीद लिया है।
-
4:13 PM (IST) Dec 09, 2023
वृंदा दिनेश की खुली किस्मत
वृंदा दिनेश ने अपना बेस प्राइज 10 लाख रुपये रखा था। लेकिन उन्हें अपनी टीम में शामिल करने के लिए गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्ज के बीच बिडिंग वॉर देखने को मिली। लेकिन अंत में बाजी यूपी वारियर्स के हाथ लगी। यूपी की टीम ने उन्हें 1.3 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
-
4:09 PM (IST) Dec 09, 2023
अनसोल्ड रहीं ये प्लेयर्स
गौहर सुल्ताना और श्रीलंका की इनोका रानावीरा अनसोल्ड रहीं हैं। रानावीरा ने अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा था।
-
4:07 PM (IST) Dec 09, 2023
RCB की टीम ने एकता बिस्ट को खरीदा
भारत की एकता बिस्ट को आरसीबी की टीम ने 60 लाख रुपये में खरीद लिया है। एकता का ब्रेस प्राइज 30 लाख रुपये था।
-
4:06 PM (IST) Dec 09, 2023
प्रीति बोस रहीं अनसोल्ड
प्रीति बोस पर महिला प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन में किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है।
-
4:02 PM (IST) Dec 09, 2023
RCB ने केट क्रॉस को खरीदा
इंग्लैंड की केट क्रॉस को आरसीबी की टीम ने 1 करोड़ रुपये में खरीद लिया है।
-
3:58 PM (IST) Dec 09, 2023
शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस ने खरीदा
शबनीम इस्माइल को मुंबई इंडियंस की टीम ने 1 करोड़ 20 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है। जबकि उनका ब्रेस प्राइज 40 लाख रुपये था। इस्माइल को खरीदने के लिए गुजरात जायंट्स ने भी बोली लगाई थी।
-
3:44 PM (IST) Dec 09, 2023
सुषमा वर्मा रहीं अनसोल्ड
भारत की सुषमा वर्मा और चमारी अट्टापट्टू को भी किसी टीम ने नहीं खरीदा है।
-
3:43 PM (IST) Dec 09, 2023
ये प्लेयर्स रहीं अनसोल्ड
इंग्लैंड की एमी जोन्स और टैमी ब्यूमोंट को भी कोई खरीददार नहीं मिला है। ये प्लेयर्स महिला प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं हैं।
-
3:37 PM (IST) Dec 09, 2023
मेघना सिंह की लगी लॉटरी
ऑलराउंडर मेघना सिंह को 30 लाख रुपये के बेस प्राइस के साथ गुजरात जायंट्स की टीम ने अपने खेमे में शामिल कर लिया है।
-
3:36 PM (IST) Dec 09, 2023
RCB ने इस प्लेयर को 40 लाख रुपये में खरीदा
ऑस्ट्रेलियाई ऑलराउंडर जॉर्जिया वेयरहैम को आरसीबी की टीम ने 40 लाख रुपये में शामिल कर लिया है।
-
3:31 PM (IST) Dec 09, 2023
एनाबेल सदरलैंड को मिले 2 करोड़ रुपये
ऑस्ट्रेलिया की एनाबेल सदरलैंड को दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 2 करोड़ की मोटी कीमत पर खरीद लिया है। सदरलैंड के लिए मुंबई इंडियंस ने भी बोली लगाई थी, लेकिन अंत में दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने बाजी मारी है।
-
3:29 PM (IST) Dec 09, 2023
इन खिलाड़ियों को नहीं मिला खरीददार
प्रिया पूनिया और देविका वैद्य जैसी स्टार खिलाड़ियों को महिला प्रीमियर लीग 2024 ऑक्शन में किसी भी टीम ने नहीं खरीदा है। वह ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं हैं।
-
3:25 PM (IST) Dec 09, 2023
वेदा कृष्णमूर्ति रहीं अनसोल्ड
वेदा कृष्णमूर्ति ने अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा था, लेकिन उन पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाईं। वह अनसोल्ड रहीं।
-
3:23 PM (IST) Dec 09, 2023
भारती फुलमाली किसी टीम ने नहीं लगाई बोली
भारती फुलमाली पर किसी भी टीम ने बोली नहीं लगाई है और वह WPL 2024 ऑक्शन में अनसोल्ड रहीं हैं।
-
3:21 PM (IST) Dec 09, 2023
डेनियल व्याट को यूपी ने खरीदा
डेनियल व्याट को यूपी वारियर्स की टीम ने 30 लाख रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया है।
-
3:15 PM (IST) Dec 09, 2023
इस खिलाड़ी की लगी लॉटरी
फोबी लीचफील्ड ने ऑक्शन के लिए अपना बेस प्राइज 30 लाख रुपये रखा था, लेकिन उन्हें खरीदने के लिए गुजरात जायंट्स और यूपी वारियर्स के बीच तगड़ी जंग देखने को मिली है और अंत में गुजरात जायंट्स की टीम ने उन्हें 1 करोड़ की मोटी कीमत पर अपनी टीम में शामिल कर लिया।
-
2:52 PM (IST) Dec 09, 2023
सभी टीमों के पास बचा इतना पैसा
मुंबई इंडियंस
स्लॉट बचे - 5, पर्स: INR 2.1 करोड़
दिल्ली कैपिटल्स
स्लॉट बचे: 3, पर्स: 2.25 करोड़ रुपये
यूपी वारियर्स
स्लॉट बचे: 5, पर्स: INR रु. 4 करोड़
आरसीबी
स्लॉट बचे: 7, पर्स: INR 3.35 करोड़
गुजरात जायंट्स
स्लॉट बचे, 10, पर्स: INR 5.95 करोड़