1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Final : ऑस्‍ट्रेलिया को हराने के लिए सिर्फ एक ही बंदा काफी है! कंगारुओं में मची खलबली

WTC Final : ऑस्‍ट्रेलिया को हराने के लिए सिर्फ एक ही बंदा काफी है! कंगारुओं में मची खलबली

 Published : May 29, 2023 02:01 pm IST,  Updated : May 29, 2023 02:01 pm IST

WTC 2023 : विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में सात जून को भारत और ऑस्‍ट्रेलिया की टीमें भिड़ेंगी, इसे जीतने के लिए टीम इंडिया का सिर्फ एक ही बंदा काफी है।

IND vs AUS WTC 2023- India TV Hindi
IND vs AUS WTC 2023 Image Source : GETTY

WTC Final 2023 IND vs AUS : आईपीएल 2023 का फाइनल तो आज हो जाएगा। चाहे मैच हो या बारिश के कारण खलल पड़े, लेकिन नया चैंपियन मिल जाएगा। यानी आज आईपीएल का आखिरी मैच है। इसके बाद सभी का फोकस विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनिशप यानी डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल पर जाने वाला है। टीम इंडिया के कुछ प्‍लेयर्स को छोड़कर बाकी खिलाड़ी इंग्‍लैंड पहुंच चुके हैं और तैयारी भी शुरू हो गई है। शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, अजिंक्‍य रहाणे, केएस भरत और मोहम्‍मद शमी ऐसे प्‍लेयर्स हैं, जिनकी टीमें इस साल के फाइनल में हैं और इसके बाद आखिरी बैच में इनकी भी रवानगी हो जाएगी। इस बीच ऑस्‍ट्रेलियाई कैंप में इस वक्‍त खलबली का सा माहौल बना हुआ है, क्‍योंकि एक खिलाड़ी ने कंगारुओं की नींद हराम कर दी है, अगर उसका बल्‍ला चला तो कंगारुओं को हराने के लिए टीम इंडिया का सिर्फ एक ही बंदा काफी होगा। 

शुभमन गिल ने आईपीएल में मचाया गदर, अब डब्‍ल्‍यूटीसी की बारी 

हम बात कर रहे हैं टीम इंडिया और गुजरात टाइटंस के सलामी बल्‍लेबाज शुभमन गिल की। जिनका बल्‍ला इस वक्‍त सही कहें तो आग सा उगल रहा है। वे अब तक आईपीएल 2023 में सबसे ज्‍यादा रन बनाने वाले बल्‍लेबाज हैं। उन्‍होंने अब तक खेले गए 16 मैचों में 851 रन बना लिए हैं और सब कुछ ठीक रहा तो वे इस साल ऑरेंज कैप भी जीत जाएंगे। शुभमन गिल के फार्म का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वे पिछले चार में से तीन मैचों में शतक लगा चुके हैं। वैसे तो इस बात पर भी संयश था कि वे डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल में टीम इंडिया के लिए प्‍लेइंग इलेवन का हिस्‍सा रहते हुए पारी की शुरुआत करेंगे या नहीं, लेकिन जब से केएल राहुल बाहर हुए हैं, उसके बाद इस पर कोई शंका नहीं है। वे कप्‍तान रोहित शर्मा के साथ पारी का आगाज करते हुए नजर आने वाले हैं। 

Shubman Gill
Image Source : BCCIShubman Gill

भारत बनाम ऑस्‍ट्रेलिया टेस्‍ट सीरीज में दो मैच खेले थे शुभमन गिल ने 
भारत और ऑस्‍ट्रेलिया के बीच आईपीएल 2023 से पहले जब चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज खेली गई थी, तब शुभमन गिल को केवल दो ही मैच खेलने का मौका मिला था। तब उन्‍होंने दो मैचों की तीन पारियों में 154 रन बनाए थे। उनक औसत 51.33 का था और स्‍ट्राइक रेट 57.46 का था। आपको याद हो कि न हो, हम बताए देते हैं इस सीरीज के आखिरी मैच में शुभमन गिल ने ऑस्‍ट्रेलिया के ही खिलाफ 235 गेंद पर 128 रन की शतकीय पारी खेली थी। वो मैच ड्रॉ पर खत्‍म हो गया था, लेकिन शुभमन गिल ने डब्‍ल्‍यूटीसी के फाइनल की प्‍लेइंग इलेवन में अपनी जगह पक्‍की कर ली थी। 

शुभमन गिल के अब तक टेस्‍ट क्रिकेट में ऐसे हैं आंकड़े 
शुभमन गिल के आईपीएल आंकड़ों पर तो खूब बात हो रही है, लेकिन अगर उनके अब तक के टेस्‍ट स्‍टैट्स पर भी नजर डालें तो पाते हैं कि वे भी बेहद शानदार हैं। शुभमन गिल ने अब तक 15 टेस्‍ट खेले हैं और उनके नाम 890 रन हो गए हैं। वे दो शतक और चार अर्धशतक लगाने में कामयाब रहे हैं। टेस्‍ट में शुभमन गिल का औसत 34.23 का है ओर स्‍ट्राइक रेट 57.64 का है। इससे पता चलता है कि अगर विश्‍व टेस्‍ट चैंपियनशिप के फाइनल में शुभमन गिल का बल्‍ला चला तो फिर ऑस्‍ट्रेलियाई टीम की खैर नहीं है। इसलिए हो सकता है कि कंगारुओं के कैप में शुभमन गिल को जल्‍द आउट करने के लिए रणनीति भी बनाने का काम हो रहा हो। 

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल