1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. WTC Final 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फ्री में देखने का मौका, एक क्लिक से समझें पूरी जानकारी

WTC Final 2025 की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में फ्री में देखने का मौका, एक क्लिक से समझें पूरी जानकारी

 Published : Jun 05, 2025 07:08 am IST,  Updated : Jun 05, 2025 07:08 am IST

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के अभी तक दो फाइनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें एक बार न्यूजीलैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की गदा- India TV Hindi
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की गदा Image Source : GETTY

Australia vs South Africa WTC Final: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल मुकाबला 11 जून को इंग्लैंड के लॉर्ड्स के मैदान पर खेला जाएगा। साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया की तरफ से पहले ही इस महामुकाबले के लिए स्क्वाड का ऐलान हो चुका है। ऑस्ट्रेलियाई टीम के कप्तान पैट कमिंस हैं और साउथ अफ्रीका के कप्तान टेम्बा बावुमा हैं।

जियो हॉटस्टार ऐप पर देख सकते हैं लाइव स्ट्रीमिंग

भारतीय क्रिकेट फैंस आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल का लाइव मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। वहीं लाइव स्ट्रीमिंग के लिए भारतीय फैंस को पहले अपने फोन में जियो हॉटस्टार ऐप डाउनलोड करना होगा। इसके बाद फैंस आराम से फाइनल मुकाबले का आन्नद ले सकेंगे। खास बात ये है कि जियो हॉटस्टार ऐप पर फैंस को WTC 2025 फाइनल देखने के लिए कोई भी पैसा नहीं खर्च करना पड़ेगा। सिर्फ उन्हें इंटरनेट डेटा खर्च करने की जरूरत है।

ऑस्ट्रेलियाई टीम पहले जीत चुकी है खिताब

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में साउथ अफ्रीका ने पहली बार जगह बनाई है। दूसरी तरफ ऑस्ट्रेलिया का ये दूसरा WTC फाइनल है। पिछली बार उसने फाइनल में भारत को हराया था। अभी तक कुल दो WTC फाइनल मैच खेले जा चुके हैं, जिसमें एक बार न्यूजीलैंड ने और एक बार ऑस्ट्रेलिया ने बाजी मारी है।

वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल के लिए दोनों टीमों का स्क्वाड:

दक्षिण अफ्रीका: टोनी डी जोरजी, रयान रिकेल्टन, एडन माक्ररम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, ट्रिस्टन स्टब्स, काइल वेरिन, वियान मुल्डर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, कागिसो रबाडा, लुंगी एनगिडी, डेन पैटरसन, केशव महाराज, सेनुरन मुथुसामी

ऑस्ट्रेलिया: उस्मान ख्वाजा, सैम कोंस्टास, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, एलेक्स कैरी, जोश इंग्लिस, कैमरून ग्रीन, ब्यू वेबस्टर, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड, स्कॉट बोलैंड, नाथन लियोन, मैट कुहनेमैन

यह भी पढ़ें:

विराट कोहली का बेंगलुरु हादसे पर आया रिएक्शन, पोस्ट शेयर कर लिखी ये बात

विक्ट्री परेड में हुई भगदड़ पर आया RCB का आधिकारिक बयान, जाने क्या कहा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल