1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. IND vs WI: जायसवाल-गिल की जोड़ी ने रचा इतिहास, चकनाचूर किया रोहित-धवन का ये बड़ा रिकॉर्ड

IND vs WI: जायसवाल-गिल की जोड़ी ने रचा इतिहास, चकनाचूर किया रोहित-धवन का ये बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: Govind Singh
 Published : Aug 13, 2023 06:00 am IST,  Updated : Aug 13, 2023 06:00 am IST

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल की जोड़ी ने वेस्टइंडीज के खिलाफ चौथे टी20 में धमाकेदार खेल दिखाया। इन दोनों खिलाड़ियों ने बल्लेबाजी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
yashasvi jaiswal And Shubman Gill Image Source : AP

India vs West Indies 4th T20: भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को चौथे टी20 मैच में 9 विकेट से हरा दिया। इस मैच में टीम इंडिया के गेंदबाजों और बल्लेबाजों ने कमाल का खेल दिखाया। चौथे टी20 मैच में जीत के साथ ही भारत ने पांच टी20 मैचों की सीरीज में 2-2 से बराबरी हासिल कर ली। इस मैच में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को जीतने के लिए 179 रनों का टारगेट दिया, जिसे भारतीय टीम ने आसानी से हासिल कर लिया। इस मैच में शुभमन गिल और यशस्वी जायसवाल ने अपनी बेहतरीन बल्लेबाजी के दम पर एक बड़ा रिकॉर्ड बना दिया। 

गिल और जायसवाल ने किया कमाल 

यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल ने पारी की शुरुआत से ही आक्रामक रुख अपनाया और मैदान के हर तरफ स्ट्रोक लगाए। इन दोनों खिलाड़ियों की वजह से ही टीम इंडिया मैच जीतने में सफल रही। गिल ने 77 रन और जायसवाल ने 84 रन बनाए और वह अंत तक आउट नहीं हुए। इन दोनों खिलाड़ियों ने पहले विकेट के लिए 165 रनों की साझेदारी की। टी20 इंटरनेशनल मैचों में ये भारत के लिए किसी भी विकेट के लिए दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी है। जायसवाल-गिल ने रोहित शर्मा और शिखर धवन का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। रोहित-धवन ने टी20 में 160 रनों की सबसे बड़ी साझेदारी की थी। 

T20I में भारत के लिए सबसे बड़ी साझेदारियां: 

दीपक हुड्डा-संजू सैमसन: 176 रन 

केएल राहुल-रोहित शर्मा: 165 रन
शुभमन गिल-यशस्वी जायसवाल-165 रन
शिखर धवन-रोहित शर्मा- 160 रन

भारतीय टीम ने जीता मैच 

वेस्टइंडीज के कप्तान रोवमैन पॉवेल ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया, जो गलत साबित हुआ। टीम इंडिया के लिए गेंदबाजों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया और वेस्टइंडीज के बल्लेबाजों को खुलकर स्ट्रोक नहीं लगाने दिए। भारतीय टीम के लिए अर्शदीप सिंह ने सबसे ज्यादा 3 विकेट हासिल किए। उन्होंने ने ही विंडीज के ओपनर्स को पवेलियन भेजा था। कुलदीप यादव के खाते में 2 विकेट गए। इसके अलावा युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल और मुकेश कुमार ने 1-1 विकेट चटकाया था। 

यह भी पढ़ें: 

21 साल की उम्र में यशस्वी जायसवाल ने बनाया ये कीर्तिमान, इस दिग्गज को एक झटके में छोड़ दिया पीछे

"बाबर मुझसे बातचीत करना चाहता था", विराट कोहली ने बाबर आजम को लेकर कही चौकाने वाली बात

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल