Friday, January 16, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. पाकिस्तान के कप्तान और इस खिलाड़ी के पीछे पड़े यशस्वी जायसवाल, जल्द पलट जाएगी बाजी

पाकिस्तान के कप्तान और इस खिलाड़ी के पीछे पड़े यशस्वी जायसवाल, जल्द पलट जाएगी बाजी

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में जल्द ही यशस्वी जायसवाल पाकिस्तान के शान मसूद और इमाम उल को पीछे छोड़ देंगे। चेन्नई में पहली पारी में वे इससे बाल बाल चूक गए।

Written By: Pankaj Mishra @pankajplmishra
Published : Sep 19, 2024 03:11 pm IST, Updated : Sep 19, 2024 03:11 pm IST
yashasvi jaiswal- India TV Hindi
Image Source : AP पाकिस्तान के कप्तान और इस खिलाड़ी के पीछे पड़े यशस्वी जायसवाल

Yashasvi Jaiswal Stats: टीम इंडिया की बल्लेबाजी जब आज बांग्लादेश के सामने बिखरी बिखरी सी नजर आई, तब यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाला। वे अपना अर्धशतक पूरा भी करने में कामयाब रहे। ये बात और है कि उनसे उम्मीद की जा रही थी कि वे अपनी सेंचुरी पूरी करें, लेकिन ऐसा नहीं हो पाया। इस बीच जायसवाल पाकिस्तान टेस्ट टीम के कप्तान शान मसूद और इमाम उल हक को पीछे करने से जरा से चूक गए। हालांकि जल्द ही वे इन दोनों को एक झटके में पीछे कर देंगे, इसमें ज्यादा टेंशन नहीं होनी चाहिए। 

रोहित शर्मा, गिल और कोहली के आउट होने के बाद जायसवाल ने संभाला मोर्चा 

कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग के लिए मैदान में उतरे। उम्मीद की जा रही थी कि पहले की ही तरह दोनों बल्लेबाज भारतीय टीम को अच्छी शुरुआत देंगे, लेकिन इससे पहले कि टीम को स्कोर ज्यादा हो पाता, रोहित शर्मा जल्द ही पवेलियन लौट गए। रोहित शर्मा केवल 6 ही रन बना पाए थे। तब टीम का स्कोर केवल 14 ही रन था। इसके बाद शुभमन गिल और विराट कोहली भी सस्ते में चलते बने। हालांकि एक छोर से यशस्वी जायसवाल ने मोर्चा संभाले रखा। उन्होंने ऋषभ पंत के साथ मिलकर टीम को सम्मानजनक स्कोर की ओर ले जाने का काम किया। इसी बीच यशस्वी जायसवाल ने अपना अर्धशतक भी पूरा कर ​लिया। वे शान मसूद और इमाम उल हक को पीछे करने ही वाले थे कि तभी 56 के स्कोर पर नाहिद राणा के शिकार बन गए। इसी के साथ उनकी इस पारी पर विराम लग गया। 

आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेला जा रहा है ये मुकाबला 

अब आपको बताते हैं कि वो कौन सा मामला है, जिसमें जायसवाल इमाम उल हक और शान मसूद को पीछे करने से चूक गए। दरअसल भारत बनाम बांग्लादेश के बीच खेली जा रही ये टेस्ट सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का हिस्सा है। इसमें जायसवाल अब तक 10 मैचों की 17 पारियां खेलकर 1084 रन बना चुके हैं। ओवरआल लिस्ट में तो जायसवाल काफी पीछे हैं, अगर साल 2021 से 2025 के बीच खेले जा रहे चक्र की बात की जाए तो वहां वे जो रूट के बाद दूसरे नंबर पर हैं। 

अब जायसवाल को करना पड़ेगा थोड़ा सा इंतजार 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास की बात की जाए तो वहां पर भी जायसवाल ने अ​ब तक 1084 रन ही बनाए हैं। पाकिस्तान के इमाम उल हक ने 14 मैचों की 27 पारियों में 1085 और शान मसूद ने 20 मैचों की 36 पारियों में अब तक 1090 रन बनाए हैं। यानी अगर जायसवाल यहां से सात रन और बना देते तो ये दोनों ​बल्लेबाज उनसे पीछे हो जाते। लेकिन अब उन्हें इसी मैच की दूसरी पारी का इंतजार करना पड़ेगा। ओवरआल लिस्ट की बात करें तो वहां पर जायसवाल अभी 50वें नंबर पर हैं। लेकिन जिस तरह से वे रन बना रहे हैं, जल्द ही और भी आगे जाने की संभावना है। 

यह भी पढ़ें 

IND vs BAN: यशस्वी जायसवाल निकले इस अंग्रेज से आगे, अब केवल एक ही बल्लेबाज को पछाड़ना बाकी

बांग्लादेश के खिलाफ रोहित शर्मा ने चली ऐसी चाल, हक्की बक्की रह गई विरोधी टीम

Latest Cricket News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल

Advertisement

लाइव स्कोरकार्ड

Advertisement
Advertisement