1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे करने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

यशस्वी जायसवाल के पास सचिन तेंदुलकर को पीछे करने का सुनहरा मौका, बस बनाने होंगे सिर्फ इतने रन

 Published : Apr 24, 2025 01:42 pm IST,  Updated : Apr 24, 2025 01:45 pm IST

Yashasvi Jaiswal: यशस्वी जायसवाल बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं और मौजूदा सीजन में उनके बल्ले से अभी तक 8 मैचों में कुल 307 रन निकले हैं।

यशस्वी जायसवाल- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल Image Source : PTI

यशस्वी जायसवाल शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और उनके बल्ले से रन भी निकले हैं। आंकड़े इस बात की गवाही दे रहे हैं। पिछले 5 आईपीएल मैचों में से उन्होंने चार में अर्धशतक लगाए हैं। अब आज आरसीबी के खिलाफ होने वाले मैच में भी वह अच्छा प्रदर्शन करना चाहेंगे। जायसवाल 2000 आईपीएल रन पूरे करने के काफी करीब है और इस मैच में वह ऐसा कर सकते हैं।

यशस्वी के पास सचिन को पीछे करने का मौका

यशस्वी जायसवाल ने अभी तक 61 आईपीएल मैचों में की 60 पारियों में 1914 रन बनाए हैं। वह 2000 आईपीएल रन पूरे करने से सिर्फ 86 रन दूर हैं। अब अगर आज आरसीबी के खिलाफ होने वाले मुकाबले में या राजस्थान रॉयल्स के अगले मैच में 86 रन बना लेते हैं, तो वह महान सचिन तेंदुलकर को पीछे कर देंगे। सचिन ने 2000 आईपीएल रन 63 पारियों में पूरे किए थे। अब जायसवाल के पास मौका है कि वह अगली दो पारियों में 86 रन बनाएं और आईपीएल की 62 पारियों में 2000 रन पूरे करके सचिन को पीछे कर दें।

साल 2020 से आईपीएल में खेल रहे हैं यशस्वी जायसवाल

यशस्वी जायसवाल साल 2020 से ही आईपीएल में खेल रहे हैं और उन्होंने अभी तक आईपीएल के 61 मैचों में कुल 1914 रन बनाए हैं, जिसमें उनके बल्ले से दो शतक और 13 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने आईपीएल में कुल 223 चौके और 81 छक्के लगाए हैं।

8वें नंबर पर है राजस्थान रॉयल्स की टीम

मौजूदा सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम का प्रदर्शन अच्छा नहीं रहा है। टीम ने अभी तक मौजूदा सीजन में कुल 8 मुकाबले खेले हैं, जिसमें से सिर्फ दो ही जीते हैं और उसे 6 मैचों में हार का सामना करना पड़ा है। चार अंकों के साथ उसका नेट रन रेट माइनस 0.633 है। अभी उसके प्लेऑफ में पहुंचने के चांस बहुत ही कम हैं। वह प्वाइंट्स टेबल में 8वें नंबर पर है।

यह भी पढ़ें:

सनराइजर्स हैदराबाद ने पूरा किया बेहद खराब 'शतक', मुंबई के खिलाफ हारते ही हुआ ऐसा

'रुक तो जा भाई, अंपायर को भी उस काम के पैसे मिल रहे हैं'- ईशान किशन की ईमानदारी पर भड़का ये पूर्व क्रिकेटर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल