1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. यशस्वी जायसवाल के निशाने पर सबसे बड़ा कीर्तिमान, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहली बार होगा ये कारनामा

यशस्वी जायसवाल के निशाने पर सबसे बड़ा कीर्तिमान, विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में पहली बार होगा ये कारनामा

 Published : Sep 17, 2024 11:56 am IST,  Updated : Sep 17, 2024 12:03 pm IST

यशस्वी जायसवाल चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ होने वाले पहले ही टेस्ट में बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड ध्वस्त कर सकते हैं। ये सिक्स का कीर्तिमान है।

yashasvi jaiswal- India TV Hindi
यशस्वी जायसवाल के निशाने पर सबसे बड़ा कीर्तिमान Image Source : GETTY

भारत बनाम बांग्लादेश सीरीज का आगाज अब से कुछ ही घंटे बाद होना है। सीरीज में दो टेस्ट मुकाबले पहले खेले जाएंगे। इसके लिए तैयारी अब अपने आखिरी चरण में है। टीमें चेन्नई में हैं और अपनी प्रैक्टिस को धार दे रही हैं। इस बीच सीरीज में जाहिर है कि कई नए और बड़े कीर्तिमान भी बनते हुए नजर आएंगे। टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल तो इस सीरीज में ऐसा कीर्तिमान बना सकते हैं, जो आज तक डब्ल्यूटीसी यानी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इतिहास में कभी हुआ ही नहीं। 

जायसवाल तोड़ सकते हैं बेन स्टोक्स का रिकॉर्ड 

विश्व टेस्ट चैंपियनशिप यानी डब्ल्यूटीसी का ये तीसरा चक्र चल रहा है, लेकिन अभी तक कभी ऐसा नहीं हुआ कि किसी बल्लेबाज ने एक ही चक्र में 31 से ज्यादा सिक्स लगाए हों, लेकिन अब जायसवाल ऐसा कर सकते हैं। इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी और विस्फोटक बल्लेबाजों में से एक बेन स्टोक्स ने साल 2019 से 23 तक खेले गए डब्ल्यूटीसी चक्र में 31 सिक्स लगाए थे। अब ये रिकॉर्ड टूट सकता है और ऐसा भारत के यशस्वी जायसवाल कर सकते हैं। 

यशस्वी जायसवाल रिकॉर्ड तोड़ने से केवल 4 सिक्स दूर 

यशस्वी जायसवाल ने अब तक साल 2023 से शुरू हुए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के इस चक्रम में 27 सिक्स लगा दिए हैं, यानी वे बेन स्टोक्स से केवल 3 सिक्स दूर हैं। अगर वे बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में चार छक्के और लगा देते हैं तो डब्ल्यूटीसी के एक चक्र में सबसे ज्यादा सिक्स लगाने वाले ​बल्लेबाज बन जाएंगे। वैसे तो यशस्वी जायसवाल के लिए ये कोई बड़ा काम नहीं है। वे पहले टेस्ट की पहली ही पारी में ये कारनामा कर सकते हैं। लेकिन देखना होगा कि वे कितना इंतजार कराते हैं। 

रोहित शर्मा और ऋषभ पंत का भी नाम लिस्ट में शुमार 

इस बीच रोहित शर्मा भी ज्यादा पीछे नहीं हैं। साल 2019 से 21 तक खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप में रोहित शर्मा ने 27 सिक्स लगाए थे। हालांकि इस चक्र में उनके सिक्स कम हैं। भारत के ही ऋषभ पंत ने साल 2021 से 23 तक खेले गए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के चक्र में 22 सिक्स लगाने का काम किया था। ये दोनों ​बल्लेबाज भी इस सीरीज का हिस्सा हैं, ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि इनके बल्ले से इस सीरीज में कितने और छक्के आते हैं। कुल मिलाकर भारतीय ​बल्लेबाजों के सामने ​बेहतरीन मौका है कि वे अपना जलवा इस सीरीज में दिखाएं और नए नए कीर्तिमान स्थापित करें। 

यह भी पढ़ें 

VIDEO: ऐसा सिर्फ पाकिस्तान में ही हो सकता है! हार के बाद भी खुश हुआ पाकिस्तानी कप्तान

AFG vs SA: अब ये मैदान बना अफगानिस्तान का नया होम ग्राउंड, जानें कैसे Live देख सकेंगे मैच

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल