1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. ICC रैंकिंग में खत्म हुई अफगान खिलाड़ी की बादशाहत, जिम्बाब्वे का धाकड़ ऑलराउंडर बना नंबर-1

ICC रैंकिंग में खत्म हुई अफगान खिलाड़ी की बादशाहत, जिम्बाब्वे का धाकड़ ऑलराउंडर बना नंबर-1

 Written By: Vanson Soral
 Published : Sep 03, 2025 02:03 pm IST,  Updated : Sep 03, 2025 02:09 pm IST

ICC रैंकिंग में भयंकर उठापटक देखने को मिली है। जिम्बाब्वे के सिकंदर रजा अफगानिस्तान के 2 खिलाड़ियों को पछाड़ते हुए नंबर-1 ODI ऑलराउंडर बन गए हैं।

Sikandar Raza- India TV Hindi
सिकंदर रजा Image Source : AP

ICC ने ताजा ODI रैंकिंग जारी कर दी है। ICC मेन्स ODI ऑलराउंडर रैंकिंग में बहुत बड़ा उलटफेर देखने को मिला है। अफगानिस्तान के धाकड़ ऑलराउंडर अजमतुल्लाह उमरजई की बादशाहत खत्म हो गई है। अजमतुल्लाह उमरजई एक पायदान नीचे लुढ़क गए हैं और दूसरे स्थान पर आ गए हैं। अफगानिस्तान के ऑलराउंडर मोहम्मद नबी को भी रैंकिंग में एक पायदान का नुकसान झेलना पड़ा है और अब वह दूसरे से तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं। 

सिकंदर रजा बने नंबर-1 ODI ऑलराउंडर

वहीं, जिम्बाब्वे के धाकड़ ऑलराउंडर सिकंदर रजा ODI में नंबर-1 ऑलराउंडर बन गए हैं। सिकंदर ने 2 पायदान की छलांग लगाते हुए टॉप पर कब्जा जमा लिया है। सिकंदर को हरारे में श्रीलंका के खिलाफ लगातार दो मैचों में शानदार प्रदर्शन का इनाम मिला है। रजा ने दो अर्धशतक जड़े और एक विकेट भी झटका। इस शानदार प्रदर्शन की बदौलत रजा अफगान जोड़ी मोहम्मद नबी (292) और अजमतुल्लाह उमरजई (296) को पीछे छोड़ते हुए 302 की रेटिंग पर पहुंच गए हैं। रजा बल्लेबाजी रैंकिंग में भी 9 पायदान की छलांग लगाते हुए 22वें नंबर पर पहुंच गए हैं।

टॉप-10 में 3 कीवी ऑलराउंडर

बांग्लादेश के मेहदी हसन मिराज और न्यूजीलैंड के माइकल ब्रेसवेल क्रमश: चौथे और 5वें स्थान पर बने हुए हैं। टॉप-10 में सिकंदर रजा ही नहीं बल्कि मिचेल सेंटनर और राशिद खान को भी बड़ा फायदा हुआ है। सेंटनर एक स्थान की छलांग लगाकर छठे जबकि राशिद खान 7वें नंबर पर पहुंच गए हैं। स्कॉटलैंड के ब्रैंडन मैकमुलेन 2 पायदान नीचे खिसक गए हैं। रवींद्र जडेजा 9वें स्थान पर बरकरार हैं। न्यूजीलैंड के रचिन रवींद्र ने 2 स्थान की जंप लगाते हुए टॉप-10 में जगह बना ली है। रचिन 10वें स्थान पर पहुंच गए हैं।

ICC रैंकिंग में जडेजा को हुआ फायदा

ICC ODI गेंदबाजी रैंकिंग की बात की जाए तो टॉप-10 में भी बड़ा बदलाव देखने को मिला है। महेश तीक्षाना शीर्ष से दूसरे पायदान पर खिसक गए हैं। इससे पहले वह केशव महाराज के साथ संयुक्त रुप से पहले नंबर पर थे। रवींद्र जडेजा बिना खेले ही एक स्थान ऊपर 8वें नंबर पर चले गए हैं। वहीं, वानिन्दु हसरंगा को एक स्थान का नुकसान झेलना पड़ा है और अब वह 9वें स्थान पर हैं।

यह भी पढ़ें

हारिस रऊफ ने बल्ले से रच दिया कीर्तिमान, पाकिस्तान के लिए इस नंबर पर खेली सबसे बड़ी पारी

धाकड़ अफगान ऑलराउंडर ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाले बने दुनिया के सिर्फ दूसरे क्रिकेटर

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल