Zimbabwe T20I Tri-Series 2025: जिम्बाब्वे में 14 जुलाई से T20I ट्राई सीरीज का आगाज होने जा रहा है। इस सीरीज में मेजबान जिम्बाब्वे के अलावा साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीम भी शिरकत करेंगी। यह सीरीज लगभग 2 हफ्ते तक चलेगी, जिसका फाइनल मुकाबला हरारे में 26 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट डबल राउंड-रॉबिन फॉर्मेट में खेला जाएगा, जहां प्रत्येक टीम ग्रुप स्टेज के दौरान अन्य दो टीमों से दो बार भिड़ेगी। पॉइंट्स टेबल में टॉप दो टीमें 26 जुलाई को होने वाले फाइनल में पहुंचेंगी। ऐसे में पूरी सीरीज रोमांचक होने की उम्मीद है। भारतीय क्रिकेट फैंस का फोकस अभी वैसे तो भारत बनाम इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर है, लेकिन इस T20I ट्राई सीरीज को भी वह मिस नहीं करना चाहेंगे। आइए जानते हैं कि भारत में कब और कैसे देख पाएंगे जिम्बाब्वे में खेली जाने वाली इस T20I ट्राई सीरीज के मुकाबले लाइव...
कब, कहां और कैसे देख पाएंगे मुकाबले?
- लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स: क्रिकेट फैंस जिम्बाब्वे में खेली जाने वाली T20I ट्राई-सीरीज भारत में फैन कोड पर देख पाएंगे।
- कितने बजे से खेले जाएंगे मुकाबले: ट्राई-सीरीज के सभी मैच भारतीय समयानुसार शाम 4:30 बजे शुरू होंगे।
- वेन्यू: इस सीरीज के सभी मुकाबले जिम्बाब्वे की राजधानी हरारे में खेले जाएंगे।
T20I ट्राई-सीरीज 2025 की सभी टीमों का स्क्वॉड
न्यूजीलैंड की टीम: मिचेल सेंटनर (कप्तान), डेवोन कॉनवे, माइकल ब्रेसवेल, मार्क चैपमैन, जैकब डफी, जैक फॉल्क्स, मैट हेनरी, बेवॉन जैकब्स, एडम मिल्ने, डेरिल मिशेल, विल ओ'रूर्के, ग्लेन फिलिप्स, रचिन रवींद्र, टिम सीफर्ट और ईश सोढ़ी।
अतिरिक्त कवर: मिचेल हे, जिमी नीशम और टिम रॉबिन्सन
साउथ अफ्रीका की टीम: रासी वैन डेर डुसेन (कप्तान), कॉर्बिन बॉश, डेवाल्ड ब्रेविस, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्जी, रीजा हेंड्रिक्स, रुबिन हरमन, जॉर्ज लिंडे, क्वेना मफाका, सेनुरन मुथुसामी, लुंगी एनगिडी, नकाबा पीटर, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, एंडिले सिमलेन
जिम्बाब्वे का स्क्वॉड: सिकंदर रजा (कप्तान), ब्रायन बेनेट, रयान बर्ल, ट्रेवर ग्वांडू, क्लाइव मदांडे, वेस्ली मधेवेरे, टिनोटेंडा मापोसा, वेलिंगटन मसाकाद्जा, विंसेंट मासेकेसा, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकिवा, ब्लेसिंग मुजरबानी, डायोन मायर्स, रिचर्ड नगारवा, न्यूमैन न्यामहुरी, तफदजवा त्सिगा
T20I ट्राई सीरीज का फुल शेड्यूल
- 14 जुलाई - जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका
- 16 जुलाई - साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड
- 18 जुलाई - जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड
- 20 जुलाई - जिम्बाब्वे बनाम साउथ अफ्रीका
- 22 जुलाई - न्यूजीलैंड बनाम साउथ अफ्रीका
- 24 जुलाई - जिम्बाब्वे बनाम न्यूजीलैंड
- 26 जुलाई - फाइनल