1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: आईपीएल 2018 के शुरू होते ही बदल गया टूर्नामेंट के 10 साल का इतिहास

IPL 2018: आईपीएल 2018 के शुरू होते ही बदल गया टूर्नामेंट के 10 साल का इतिहास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 07, 2018 08:32 pm IST,  Updated : Apr 07, 2018 08:32 pm IST

आईपीएल 2018 के आगाज के साथ ही बदल गया टूर्नामेंट का सबसे बड़ा इतिहास।

मुंबई इंडियंस- India TV Hindi
मुंबई इंडियंस

IPL अपने 10 साल का सफर खत्म कर चुका है और 11वें साल में दाखिल हो चुका है। इसके साथ ही 11वें सीजन में कदम रखते ही आईपीएल का सबसे पुराना इतिहास बदल गया। जी हां, आईपीएल के 11वें सीजन में ऐसा कुछ हुआ जो इससे पहले टूर्नामेंट के इतिहास में पहले कभी भी नहीं हुआ। दरअसल, ये पहला मौका है जब आईपीएल का आगाज बिना ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के हुआ है। दूसरे शब्दों में कहें तो ये पहली बार है जब आईपीएल का आगाज तो हो चुका है लेकिन किसी भी टीम का कप्तान ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी नहीं है। मौजूदा सीजन में किसी भी टीम का कप्तान ऑस्ट्रेलियाई नहीं है।

हालांकि पहले स्टीवन स्मिथ और डेविड वॉर्नर राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान थे। लेकिन दोनों खिलाड़ियों पर 1-1 साल का बैन लग गया और इस कारण दोनों खिलाड़ी टूर्नामेंट से बाहर हो गए। स्मिथ की जगह टीम का कप्तान अजिंक्य रहाणे को बना दिया और वॉर्नर की जगह हैदराबाद की कमान केन विलियमसन के हाथों में आ गई। इसके साथ ही आईपीएल इतिहास में पहली बार बिना ऑस्ट्रेलियाई कप्तान के टूर्नामेंट का आगाज हुआ।

आपको बता दें कि आईपीएल का आगाज हो चुका है और पहले मैच में मुंबई इंडियंस का सामना चेन्नई सुपर किंग्स से हो रहा है। खबर लिखे जाने तक मुंबई के 2 विकेट गिर चुके थे और टीम संकट में नजर आ रही थी। धोनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है और मुंबई को पहले बल्लेबाजी का निमंत्रण दिया। हालांकि मुंबई इंडियंस की शुरुआत बेहद खराब रही। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल