1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: पिछले कई सालों से महेंद्र सिंह धोनी की ऐसी बल्लेबाजी नहीं देखी: माइक हसी

IPL 2018: पिछले कई सालों से महेंद्र सिंह धोनी की ऐसी बल्लेबाजी नहीं देखी: माइक हसी

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 06, 2018 04:43 pm IST,  Updated : May 06, 2018 04:43 pm IST

माइक हसी ने एम एस धोनी की बल्लेबाजी और विकेटकीपिंग पर दिया बड़ा बयान।

एम एस धोनी- India TV Hindi
एम एस धोनी

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी की तारीफ करते हुए टीम के बल्लेबाजी कोच माइक हसी ने कहा कि वो कई सालों के बाद एम एस धोनी तो इस तरह खेलते देख रहे हैं। हसी ने कहा, ‘वो टीम के काफी अहम खिलाड़ी हैं, शानदार विकेटकीपर हैं, बल्लेबाजी में भी शानदार फॉर्म में हैं। पिछले कुछ सालों से मैंने उन्हें इतने शानदार फॉर्म में नहीं देखा।’ हसी ने धोनी की स्टंपिंग की भी तारीफ की और कहा, 'मेरा मानना है स्टंपिंग करने के मामले में धोनी दुनिया के सबसे कुशल विकेटकीपर हैं। वो अविश्वसनीय रूप से तेज हैं।' 

बैंगलोर के खिलाफ मैच में धोनी ने हरभजन सिंह की गेंद पर पहले एबी डी विलियर्स और फिर मुरुगन अश्विन को स्टंप किया जिससे रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर की टीम 20 ओवर में नौ विकेट पर 127 रन ही बना सकी और चेन्नई सुपरकिंग्स ने दो ओवर बाकी रहते लक्ष्य को हासिल कर लिया। धोनी ने बल्ले से भी कमाल दिखाते हुए युजवेन्द्र चहल के ओवर (पारी के 18वें ओवर) में तीन छक्के लगाये। उन्होंने 23 गेंद में नाबाद 31 रन की पारी खेली। 

इस मौके पर हसी ने टीम के स्पिन गेंदबाजों हरभजन सिंह और रविन्द्र जडेजा की तारीफ की। उन्होंने कहा, ‘हरभजन पिछले कुछ मैचों से अच्छी गेंदबाजी कर रहे हैं और वो बीच के ओवरों में हमारे लिए कमाल का काम कर रहे हैं। जडेजा ने आज (शनिवार) बहुत बढ़िया गेंदबाजी की। कप्तान ने उनपर भरोसा जताया जो जरूरी था और इससे उनका आत्मविश्वास बढ़ा।’ धोनी की टीम प्वॉइंट्स टेबल में दूसरे नंबर पर है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल