1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: रोहित शर्मा ने किया जीत के मंत्र का खुलासा, जानिए कौन से हैं 'हिटमैन' के ये 3 मंत्र

IPL 2018: रोहित शर्मा ने किया जीत के मंत्र का खुलासा, जानिए कौन से हैं 'हिटमैन' के ये 3 मंत्र

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 06, 2018 04:22 pm IST,  Updated : May 06, 2018 05:02 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ मुकाबला हारते ही मुंबई इंडियंस टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

आईपीएल के 37वें मैच में मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस का सामना कोलकाता नाइट राइडर्स से हो रहा है। इस मैच में कोलकाता के कप्तान दिनेश कार्तिक ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। मेजबान मुंबई के लिए ये मैच बेहद अहम है क्योंकि ये मुकाबला हारते ही टीम टूर्नामेंट से बाहर हो सकती है। टॉस हारने के बाद रोहित शर्मा ने जीत के मंत्र का खुलासा किया और बताया कि किन 3 बातों के कारण मुंबई को जीत मिल सकती है। रोहित ने कहा, 'ये काफी आसान है। हमें अच्छी बल्लेबाजी करनी होगी, इसके बाद बड़ा स्कोर बनाना होगा और फिर गेंदबाजी में जल्दी विकेट लेने होंगे।'

रोहित ने आगे कहा, 'हमारे लिए अब सारे मैच बेहद अहम हैं। हर मैच अलग और नया होता है। हर नया दिन नई चुनौती लेकर आता है। उन्होंने अब तक क्या किया है इसका कोई मतलब नहीं है। ये नया दिन है और हमें आज के दिन अच्छा खेलना होगा। हमें इस मैच में अपना बेस्ट देना होगा। हमारी टीम में कोई बदलाव नहीं है।' आपको बता दें कि मुंबई के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है क्योंकि अगर टीम को इस मैच में हार मिलती है तो वो प्लेऑफ से लगभग बाहर हो जाएगा।

मुंबई की टीम ने हालांकि अपने आखिरी दोनों मैच जीते हैं लेकिन कोलकाता के खिलाफ ये मुकाबला आसान नहीं रहेगा क्योंकि कोलकाता की टीम बेहतरीन लय में नजर आ रही है और टीम प्वॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर है। ऐसे में साफ है कि आज के मैच में फैंस को बेहद रोमांचक क्रिकेट देखने को मिल सकती है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल