1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL में लगे 2 गेंदों पर 4 छक्के और बन गया क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड

IPL में लगे 2 गेंदों पर 4 छक्के और बन गया क्रिकेट इतिहास का सबसे अनोखा रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 02, 2018 04:20 pm IST,  Updated : May 02, 2018 04:20 pm IST

IPL 2018 में बैंगलोर के बल्लेबाजों ने 2 गेंदों में 4 छक्के जड़कर रच दिया इतिहास।

रॉयल चैलेंजर्स...- India TV Hindi
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर

आईपीएल 2018 में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए मुकाबले में एक बेहद अनोखा रिकॉर्ड बन गया। ये ऐसा रिकॉर्ड था जिसने हर किसी का ध्यान खींचा और सबको रोमांचित कर दिया। इस रिकॉर्ड को बैंगलोर के दो बल्लेबाजों ने अलग-अलग ओवरों में बनाया। दरअसल, हुआ ये कि मैच में दो बार ऐसा लम्हा आया जब बल्लेबाजों ने एक गेंद में दो छक्का जड़ दिए। अब आप सोच रहे होंगे कि आखिर ये कैसे हो सकता है? आखिर कोई बल्लेबाज 1 गेंद पर दो कैसे लगा सकता है और वो भी दो बार? तो हम आपको बता दें कि ये बिल्कुल सच है। कैसे बना ये रिकॉर्ड और किसने बनाया आइए आपको बताते हैं।

बैंगलोर के बल्लेबाजों ने ठोके 2 गेंदों पर 4 छक्के: बैंगलोर की टीम बल्लेबाजी कर रही थी। उस दौरान हार्दिक पंड्या पारी का 10वां ओवर फेंक रहे थे। पंड्या ने दूसरी गेंद नो फेंकी और ब्रैंडन मैक्कलम ने गेंद पर छक्का जड़ा दिया। गेंद नो थी और इसलिए अगली गेंद फ्री हिट थी। पंड्या ने अगली गेंद फेंकी और इस गेंद पर भी मैक्कलम ने तेजी से बल्ला घुमाया और गेंद फिर से छह रनों के लिए चली गई। इस तरह मैक्कलम ने सिर्फ 1 गेंद पर 2 छक्के जड़ दिए। लगभग इसी तरह का रिकॉर्ड कीवी टीम और आईपीएल में बैंगलोर का हिस्सा कॉलिन ग्रैंडहोम ने भी उसी मैच में बनाया।

ग्रैंडहोम पर बैंगलोर की टीम को मजबूत स्थित में पहुंचाने का दबाव था। मुंबई की तरफ से पारी का आखिरी ओवर फेंक रहे थे मिचेल मैक्लेनघन। मैक्लेनघन ने आखिरी ओवर की आखिरी गेंद फेंकी और अंपायर ने उसे नो करार दे दिया। लेकिन तब तक ग्रैंडहोम ने गेंद पर छक्का जड़ दिया था। इसके बाद फ्री हिट पर भी ग्रैंडहोम ने छक्का ठोक दिया और इस तरह से ग्रैंडहोम ने भी 1 गेंद पर 2 छक्के लगा दिए। पहले मैक्कलम ने एक गेंद पर दो छक्के लगाए और फिर ग्रैंडहोम ने भी 1 गेंद पर दो छक्के लगा दिए। इस तरह से बैंगलोर के 2 खिलाड़ियों ने 2 गेंदों पर 4 छक्के लगाकर हर किसी को हैरान कर दिया। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल