1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. जब 33 हजार दर्शकों के सामने स्पाइडरमैन ने लपका हैरतअंगेज कैच

जब 33 हजार दर्शकों के सामने स्पाइडरमैन ने लपका हैरतअंगेज कैच

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 18, 2018 04:10 pm IST,  Updated : May 18, 2018 04:10 pm IST

कोहली ने मैच के बाद कहा, "डिविलियर्स ने बिल्कुल स्पाइडरमैन के जैसे उड़कर कैच लिया। आप आम इंसान होते हुए ऐसा नहीं कर सकते।

ए बी डिविलियर्स- India TV Hindi
ए बी डिविलियर्स

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ मिली रोमांचक जीत के बाद अपने स्टार खिलाड़ी अब्राहम डिविलियर्स की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने जो कैच पकड़ा वह स्पाइडरमैन के कारनामे जैसा था। बेंगलोर ने गुरुवार रात इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें संस्करण के मैच में एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए मैच में हैदराबाद को 14 रनों से हरा दिया। 

कोहली ने मैच के बाद कहा, "डिविलियर्स ने बिल्कुल स्पाइडरमैन के जैसे उड़कर कैच लिया। आप आम इंसान होते हुए ऐसा नहीं कर सकते। उनके शाट मुझे अचंभित करते रहते हैं। उनकी फील्डिंग अविश्वसनीय है। घर में यह हमारा आखिरी मैच था और यह शानदार रहा।" 

कप्तान ने टीम की जीत को लेकर कहा, "पहले भी ऐसे कई मैच देखे हैं। हमें शांत रहने की जरूरत होती है। एक समय बाद आपको समझ जाना चाहिए कि गेंदबाज जो करना चाहता है, उस पर उसका नियंत्रण है। हमारे दो मैच ऐसे ही बीते। हमने जीत की लय हासिल है और इसी विश्वास के साथ हम राजस्थान जाएंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल