1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. शर्मनाक हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 से खिसकी पंजाब, जानिए अब कैसे बनेंगे प्लेऑफ के समीकरण

शर्मनाक हार के बाद प्वाइंट्स टेबल में टॉप-4 से खिसकी पंजाब, जानिए अब कैसे बनेंगे प्लेऑफ के समीकरण

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 15, 2018 04:16 pm IST,  Updated : May 15, 2018 04:16 pm IST

किंग्स इलेवन पंजाब को होलकर स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। 

आर अश्विन- India TV Hindi
आर अश्विन

इंदौर: बल्लेबाजी में नाकामी से जूझ रही किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान रविचंद्रन अश्विन ने भरोसा जताया है कि उनके बल्लेबाज बाकी दो मैचों में बढ़िया प्रदर्शन के जरिये आईपीएल प्ले ऑफ में जगह सुनिश्चित करने में मदद करेंगे। 

पहले बल्लेबाजी के बाद केवल 88 रनों के बेहद कम स्कोर पर पवेलियन पहुंचने वाली किंग्स इलेवन पंजाब को होलकर स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलूर हाथों 10 विकेट से करारी हार का सामना करना पड़ा। अश्विन ने   कहा, "हम अपने पिछले मैचों को भुलाकर अगले दो मुकाबले जीतने पर ध्यान केंद्रित कर रहे हैं।" 

किंग्स इलेवन पंजाब को अपने अगले दो मैच मुंबई इंडियन्स और चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ 16 मई और 20 मई को खेलने हैं। अश्विन की अगुवाई वाली टीम को प्ले ऑफ में पहुंचने के लिये दोनों मैच जीतने होंगे। 

पंजाब के कप्तान ने एक सवाल पर कहा, "हमारी मध्यक्रम की बल्लेबाजी में समस्या है। लेकिन हमारे पास इस क्रम के बहुत अच्छे बल्लेबाज हैं। मुझे भरोसा है कि अगले दोनों मैचों में वे बढ़िया प्रदर्शन करेंगे।" 

अश्विन ने कहा, "अगले दोनों मैच जीतने के लिये हम बेचैन हैं। अगर कोई टीम बेचैन है, तो वह खतरनाक हो सकती है।" 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल