1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. अपने बच्चे के नाम के साथ दोनों सरनेम 'मिर्जा-मलिक' जोड़कर गर्व महसूस होगा: सानिया मिर्जा

अपने बच्चे के नाम के साथ दोनों सरनेम 'मिर्जा-मलिक' जोड़कर गर्व महसूस होगा: सानिया मिर्जा

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2018 02:10 pm IST,  Updated : May 21, 2018 02:10 pm IST

सानिया मिर्जा इस समय गर्भवती हैं। सानिया और शोएब दोनों ने अपने बच्चे को मिर्जा-मलिक सरनेम देने का फैसला किया है।

शोएब मलिक और सानिया...- India TV Hindi
शोएब मलिक और सानिया मिर्जा

नई दिल्ली: टेनिस स्टार सानिया मिर्जा का कहना है कि उनके जीवन पर बायोपिक बनने को लेकर अभी कुछ भी तय नहीं हुआ है। यह चर्चा जोरों पर है कि उनके जीवन पर फिल्म बनाई जा रही है और ये भी कयास लगाए जा रहे हैं कि रोहित शेट्टी इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। 

इस बारे में पूछने पर सानिया ने बताया, "नहीं, अभी तक नहीं..निश्चित रूप से इस बारे में काफी बातें हो रही हैं, लेकिन अभी तक कुछ भी आधिकारिक रूप से तय नहीं हुआ है।" 

सानिया मिर्जा इस समय गर्भवती हैं। सानिया और शोएब दोनों ने अपने बच्चे को मिर्जा-मलिक सरनेम देने का फैसला किया है। इस बारे में उन्होंने कहा कि एक महिला होने के नाते और वह जिस मुकाम पर हैं, उसे ध्यान में रखकर उन्होंने यह फैसला लिया है। वह ऐसे परिवार से आती हैं, जहां दो लड़कियां हैं और उनके माता-पिता ने कभी भी भेदभाव नहीं किया। उनके पति भी सानिया की इस सोच से राजी हैं। 

सानिया ने कहा कि चाहे बेटा हो या बेटी हो, उन्हें उसके नाम के साथ ये दोनों सरनेम 'मिर्जा-मलिक' जोड़कर गर्व महसूस होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल