1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: मोहम्मद शमी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अभ्यास शुरू किया

IPL 2018: मोहम्मद शमी ने दिल्ली डेयरडेविल्स के साथ अभ्यास शुरू किया

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 03, 2018 01:36 pm IST,  Updated : Apr 03, 2018 01:36 pm IST

मैदान की बाहर की गतिविधियों के कारण हाल के दिनों में विवादों में रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज यहां आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ गए और अभ्यास शुरू किया।

मोहम्मद शमी- India TV Hindi
मोहम्मद शमी

नयी दिल्ली: मैदान की बाहर की गतिविधियों के कारण हाल के दिनों में विवादों में रहे भारतीय टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी आज यहां आईपीएल टीम दिल्ली डेयरडेविल्स से जुड़ गए और अभ्यास शुरू किया। 

आईपीएल का आगामी सत्र सात अप्रैल से शुरू होगा। शामी की पत्नी हसीन जहान ने उनके खिलाफ पुलिस में घरेलू हिंसा का मामला दर्ज कराया था। इसके बाद दिल्ली से देहरादून जाते वक्त उनकी कार एक ट्रक की चपेट में आकर दूर्घटनाग्रस्त हो गयी जिसमें उनके सिर में चोटें आयी। 

यहां केफिरोजशाह कोटला मैदान में उन्हें फिटनेस ड्रिल के साथ कैच लेने का अभ्यास करते हुए देखा गया। उनके सिर पर हालांकि अभी भी बैंड ऐड लगा था जिससे पता चलता है कि उनकी चोट पूरी तरह ठीक नहीं हुई है। मैदान के बाहर की गतिविधियों से ऐसा लग रहा था कि शमी आईपीएल में नहीं खेल पाएंगे लेकिन बीसीसीआई से केन्द्रीय अनुबंध मिलने के बाद इसमें उनके खेलने पर मुहर लग गयी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल