1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. लगातार दूसरी हार से बौखलाए रोहित नहीं रख पाए भावनाओं पर काबू, बल्लेबाजों को लेकर कह दी ये बात

लगातार दूसरी हार से बौखलाए रोहित नहीं रख पाए भावनाओं पर काबू, बल्लेबाजों को लेकर कह दी ये बात

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 13, 2018 04:20 pm IST,  Updated : Apr 13, 2018 04:20 pm IST

मुंबई का अगला मुकाबला मुंबई में दिल्ली डेयरडेविल्स से शनिवार को होगा जबकि हैदराबाद की टीम इसी दिन कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

हैदराबाद: आईपीएल के 11वें संस्करण में शुरुआती दो मैच हार चुकी मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने हैदराबाद के खिलाफ मिली हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है। तीन बार की चैंपियन मुंबई को टूर्नामेंट के पहले मैच में चेन्नई सुपर किग्स से और दूसरे मैच में गुरुवार को सनराइजर्स हैदराबाद के हाथों अंतिम गेंद पर एक विकेट से हार का सामना करना पड़ा। 

रोहित ने मैच के बाद कहा, "लगातार दूसरी बार इस तरह की हार को पचाना मुश्किल है। यह कोई बड़ा लक्ष्य नहीं था। हमारे बल्लेबाजों को अच्छा प्रदर्शन करना चाहिए था।"

कप्तान ने कहा, "गेंदबाजों ने अच्छी गेंदबाजी की और हमें मैच में वापस लेकर आए। हमारे पास अच्छी टीम है। हम आखिर तक लड़े लेकिन हारना कोई सुखद अहसास नहीं है।"

मुंबई का अगला मुकाबला मुंबई में दिल्ली डेयरडेविल्स से शनिवार को होगा जबकि हैदराबाद की टीम इसी दिन कोलकाता नाइटराइडर्स से भिड़ेगी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल