1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. हो गई तैयार IPL-2018 की प्लेऑफ लाइन-अप, जानें कब, किसके बीच और कहां हैं मुक़ाबले

हो गई तैयार IPL-2018 की प्लेऑफ लाइन-अप, जानें कब, किसके बीच और कहां हैं मुक़ाबले

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 21, 2018 03:38 pm IST,  Updated : May 21, 2018 05:09 pm IST

लगभग ढेड़ महीने के सस्पेंस के बाद आख़िरकार IPL-2018 की प्लेऑफ़ लाइन अप तैयार हो गई है. ये तस्वीर साफ़ हुई रविवार को जब दिल्ली ने तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर उसे प्रतियोगिता के बाहर कर दिया.

IPL-2018 Trophy- India TV Hindi
IPL-2018 Trophy

नयी दिल्ली: लगभग ढेड़ महीने के सस्पेंस के बाद आख़िरकार IPL-2018 की प्लेऑफ़ लाइन अप तैयार हो गई है. ये तस्वीर साफ़ हुई रविवार को जब दिल्ली ने तीन बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस को हराकर उसे प्रतियोगिता के बाहर कर दिया. अब कौन सी टीम किससे खेलेगी साफ हो गया है. अंतिम चार में पहुंचने वाली टीमों के मैचों का शेड्यूल भी तैयार हो गया है. पहला क्वालिफायर 2 मई को चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइज़र्स हैदराबाद के बीच वानखेड़े स्टेडियम में शाम 07:00 बजे होगा, वहीं 23 मई को ईडन गार्डन्स में शाम 7:00 बजे एलिमिनेटर मैच कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जाएगा. इसके अलावा 25 मई को ईडन गार्डन्स में ही शाम 7:00 बजे क्वालिफायर और फाइनल मुकाबला 27 मई को शाम 7:00 बजे वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा.

Playoff line-up
Playoff line-up

बता दें कि रविवार को खेले गए मुकाबले में चेन्नई ने पंजाब को 5 विकेट से मात दे दी और इस हार के बाद पंजाब प्लेऑफ की दौड़ से पूरी तरह बाहर हो गई है। इसके साथ ही सनराइज़र्स हैदराबाद, चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाइट राइडर्स समेत राजस्थान रॉयल्स ने प्लेऑफ में क्वालिफाई किया.

प्लेऑफ लाइन-अप

क्वालिफायर-1: 22 मई

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 7.00PM

एलिमिनेटर: 23 मई

कोलकाता नाइट राइडर्स vs राजस्थान रॉयल्स

ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता, 7.00PM

क्वालिफायर-2: 25 मई

ईडन गार्डन्स स्टेडियम, कोलकाता, 7.00PM

फाइनल: 27 मई

वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई, 7.00PM

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल