1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. जानिए कोलकाता का होमग्राउंड ईडन गार्डन्स क्यों रोहित शर्मा के लिए है अभेद्य किला?

जानिए कोलकाता का होमग्राउंड ईडन गार्डन्स क्यों रोहित शर्मा के लिए है अभेद्य किला?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 09, 2018 07:42 pm IST,  Updated : May 09, 2018 08:33 pm IST

आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा कप्तान 3-3 आईपीएल खिताब, लेकिन अब हर जीत से ही बनेगी बात।

रोहित शर्मा- India TV Hindi
रोहित शर्मा

आज है रोहित का असली रण जीत के लिए लिया प्रण। आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा कप्तान 3-3 आईपीएल खिताब, लेकिन अब हर जीत से ही बनेगी बात। रोहित की मुंबई इंडियंस का मुकाबला दिनेश कार्तिक की कोलकाता नाइट राइडर्स से होगा। ये मुकाबला रात 8 बजे कोलकाता के ईडन गार्डन में खेला जाएगा।  

वैसे तो ईडन का मैदान कोलकाता नाइट राइडर्स का होमग्राउंड है लेकिन असली में वो रोहित का अभेद किला है। रोहित से ईडन का अफेयर कितना पुराना और मजबूत है, इसका सबूत ये आंकड़े देते हैं। रोहित शर्मा ने ईडन में खेली 11 आईपीएल पारियों में 146.67 की स्ट्राइक रेट से 418 रन बनाए हैं। इस दौरान रोहित ने 1 शतक और 3 अर्धशतक भी बनाए हैं।

रोहित ने ईडन में 2 आईपीएल खिताब जीते। वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी 264 रन की पारी खेली और तो और डेब्यू टेस्ट में शतक भी इसी मैदान पर बनाया। आपको जानकर हैरानी होगी ईडन में पिछली 4 आईपीएल पारियों में रोहित ने 3 अर्धशतक भी बनाए। यही वजह है कि इस मैदान को क्रिकेट के फैंस रोहित गार्डन के नाम से भी पुकारते हैं।

मुंबई इंडियंस और केकेआर अब तक 22 बार आमने-सामने हुए हैं, जिसमें 17 मुंबई ने और सिर्फ 5 ही कोलकाता ने जीते हैं। यहां गौर करने वाली बात ये है कि इडेन में हुई 8 में से 6 टक्कर रोहित की मुंबई इंडियंस ने जीती। रविवार को हुई आखिरी भिड़ंत में मुंबई इंडियंस ने केकेआर को 13 रन से हराया।

मुंबई को हर हाल में जीत चाहिए और ये जीत तभी मिलेगी, जब रोहित का बल्ला चलेगा। मुंबई की हार उसके लिए प्लेऑफ के दरवाजे लगभग-लगभग बंद कर देगी, जबकि जीत विरोधी टीमों ऐसी खलबली मचाएगी कि सबकुछ उलट-पुलट होने में देर नहीं लगेगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल