1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. धोनी से हारने के बाद बैंगलोर की मुश्किलें बढ़ी, विराट कोहली पर लिया गया ये एक्शन

धोनी से हारने के बाद बैंगलोर की मुश्किलें बढ़ी, विराट कोहली पर लिया गया ये एक्शन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 27, 2018 06:46 pm IST,  Updated : Apr 27, 2018 06:46 pm IST

मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन सुपरकिंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 34 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली पर चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ कल रात हुए मैच में धीमी ओवर गति के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है। 

मेजबान टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए आठ विकेट पर 205 रन का बड़ा स्कोर खड़ा किया था लेकिन सुपरकिंग्स ने कप्तान महेंद्र सिंह धोनी की 34 गेंद में 70 रन की तूफानी पारी की बदौलत दो गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल कर लिया।

 
आईपीएल ने प्रेस विज्ञप्ति में कहा,‘‘आईपीएल की आचार संहिता के संदर्भ में न्यूनतम ओवर गति का मौजूदा सत्र का उनकी टीम का यह पहला अपराध है इसलिए कोहली पर 12 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।’’ 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल