1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. शाहरुख़ ख़ान ने दी KKR छोड़ने की धमकी, ये है वजह

शाहरुख़ ख़ान ने दी KKR छोड़ने की धमकी, ये है वजह

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : May 19, 2018 08:50 am IST,  Updated : May 19, 2018 10:01 am IST

IPL का सीज़न शुरु होते ही बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान क्रिकेट के रंग में रंग जाते हैं. शाहरुख़ कोलकता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं और अपनी टीम का लगभग हर मैच देखने स्टोडियम जाते हैं. केकेआर ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया है कि शाहरुख खान को कहना पड़ा कि मैं क्रिकेट छोड़ देता हूं. शाहरुख़ ख़ान ने ये भी कहा कि खिलाड़ियों को एक्टिंग करनी छोड़ देनी चाहिए.

Shahrukh Khan- India TV Hindi
Shahrukh Khan

IPL का सीज़न शुरु होते ही बॉलीवुड स्टार शाहरुख़ ख़ान क्रिकेट के रंग में रंग जाते हैं. शाहरुख़ कोलकता नाइट राइडर्स के सह-मालिक हैं और अपनी टीम का लगभग हर मैच देखने स्टोडियम जाते हैं. इस सीज़न में कोलकता का मिलाजुला प्रदर्शन रहा है और वह अंक तालिका में 14 अंकों के साथ तीसरे स्थान पर है. उसे लीग का आख़िरी मैच आज टॉप पर चल रही सनराइज़र्स हैदराबाद से खेलना है.

बहरहाल, इस बीच केकेआर ने इस बार कुछ ऐसा कर दिया है कि शाहरुख  खान को कहना पड़ा कि मैं क्रिकेट छोड़ देता हूं. शाहरुख़ ख़ान ने ये भी कहा कि खिलाड़ियों को एक्टिंग करनी छोड़ देनी चाहिए.

शाहरुख खान की कंपनी रेड चिलीज एंटरटेनमेंट के ऑफिशियल ट्विटर हैंडल ने एक वीडियो शेयर किया जिसमें केकेआर टीम के प्लेयर्स किंग खान के सुपहरहिट डॉयलाग्स बोल रहे हैं। इस वीडियो को देखकर हंसी रोक पाना मुश्किल है. ऐसा लग रहा है शाहरुख खान का भी हाल कुछ ऐसा ही हुआ और उन्होंने जवाब में लिखा कि 'मैं अपनी टीम को बहुत प्यार करता हूं लेकिन एक डील करते हैं। मैं आपके लिए क्रिकेट छोड़ देता हूं, आप मेरे लिए एक्टिंग करना छोड़ दें.'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल