1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. पूरे आईपीएल से बाहर हुआ सनराइजर्स हैदराबाद का ये स्टार खिलाड़ी

पूरे आईपीएल से बाहर हुआ सनराइजर्स हैदराबाद का ये स्टार खिलाड़ी

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 24, 2018 09:17 pm IST,  Updated : Apr 24, 2018 09:18 pm IST

आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को लीग के 11वें संस्करण के दौरान झटका लगा है।

शिखर धवन- India TV Hindi
शिखर धवन

हैदराबाद: आईपीएल की टीम सनराइजर्स हैदराबाद को लीग के 11वें संस्करण के दौरान झटका लगा है। उसके तेज गेंदबाज बिली स्टानलेक चोट के कारण सीजन के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। फ्रेंचाइजी ने मंगलवार को एक बयान जारी कर यह जानकारी दी। 

बयान के अनुसार, "सनराइजर्स हैदराबाद के तेज गेंदबाज बिली स्टानलेक आईपीएल के 11वें संस्करण के बाकी बचे मैचों से बाहर हो गए हैं। "भारत और आस्ट्रेलिया के ऑर्थोपेडिक विशेषज्ञों ने बिली स्टानलेक को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच में लगी चोट के बाद आराम करने की सलाह दी है।"

चेन्नई और हैदराबाद के बीच रविवार को मैच हुआ था और इसी मैच में स्टानलेक की उंगली चोटिल हो गई थी। बयान में कहा गया है, "फील्डिंग के दौरान स्टानलेक की उंगली में फ्रैक्चर हो गया। इसे ठीक करने के लिए सर्जरी की जरूरत है ताकि वह अपनी पुरानी स्थिति में वापस आ सकें।"

आस्ट्रेलिया का यह तेज गेंदबाज अपने उपचार के लिए स्वदेश रवाना होगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल