1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. आउट होने के बाद भी पहली बार विराट कोहली को क्यों नहीं आया गुस्सा?

आउट होने के बाद भी पहली बार विराट कोहली को क्यों नहीं आया गुस्सा?

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 22, 2018 05:28 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 05:28 pm IST

एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए मैच में बेंगलोर ने दिल्ली को छह विकेट से मात देकर आईपीएल में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

ए बी डिविलियर्स और...- India TV Hindi
ए बी डिविलियर्स और विराट कोहली

बेंगलुरू: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने कहा कि दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ आईपीएल के 11वें संस्करण में खेले गए मैच में उन्हें ट्रेंट बोल्ट के हाथों कैच आउट होने का मलाल नहीं है। एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में शनिवार रात खेले गए मैच में बेंगलोर ने दिल्ली को छह विकेट से मात देकर आईपीएल में अपनी दूसरी जीत हासिल की।

कप्तान कोहली ने मैच के बाद कहा, "जिस प्रकार से बोल्ट ने कैच पकड़ा था, मैं उसे देखकर चौंक गया। वह बेहद ही शानदार कैच था और यह खासकर आईपीएल में हुआ था। मुझे बोल्ट को ऐसा कैच पकड़ता देख अच्छा लगा। मैं कभी अगर जीवन मैं पीछे मुड़कर इस पल को याद करूंगा, तो मुझे इस आउट होने का मलाल कभी नहीं होगा।"

इस मैच में कोहली अधिक रन नहीं बना पाए। इस पर उन्होंने ने कहा, "मुझे दुख है कि मैं अंत तक पारी को संभाल नहीं पाया, लेकिन कोरे एंडरसन और अब्राहम डिविलियर्स ने शानदार प्रदर्शन किया और टीम को जीत के मुहाने तक लेकर गए। हम आगे भी अपनी मेहनत जारी रखेंगे।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल