1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. देखिए जब विराट का कैच पकड़ने के लिए बोल्ट बने स्पाइडरमैन, ले लिया IPL इतिहास का बेस्ट कैच

देखिए जब विराट का कैच पकड़ने के लिए बोल्ट बने स्पाइडरमैन, ले लिया IPL इतिहास का बेस्ट कैच

 Written By: Shradha Bagdwal
 Published : Apr 22, 2018 04:31 pm IST,  Updated : Apr 22, 2018 04:32 pm IST

वैसे इस मुकाबले में जीत-हार से ज्यादा ट्रेंट बोल्ट के जबरदस्त कैच की चर्चा है। आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर कोहली ने जोरदार शॉट खेला। सभी को लगा कि ये गेंद तो छक्के के लिए गई लेकिन बाउंड्री पर मौजूट ट्रेंट बोल्ट स्पाइडरमैन बन गए और उन्होंने असंभव दिखने वाले इस कैच को लपक कर सभी को हैरान कर दिया। यहां तक विराट कोहली खुद दंग रह गए।

ट्रेंट बोल्ट- India TV Hindi
ट्रेंट बोल्ट

अब्राहम डिविलियर्स के नाबाद 90 रन की धुआंधार पारी के दम पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर ने एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए दिल्ली डेयरडेविल्स को 6 विकेट से हरा दिया। दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में पांच विकेट पर 174 रन का मजबूत स्कोर बनाया जिसे बेंगलोर ने 18 ओवर में चार विकेट पर 176 रन बनाकर हासिल कर लिया। 

वैसे इस मुकाबले में जीत-हार से ज्यादा ट्रेंट बोल्ट के जबरदस्त कैच की चर्चा है। आरसीबी की पारी के 11वें ओवर में हर्षल पटेल की गेंद पर कोहली ने जोरदार शॉट खेला। सभी को लगा कि ये गेंद तो छक्के के लिए गई लेकिन बाउंड्री पर मौजूट ट्रेंट बोल्ट स्पाइडरमैन बन गए और उन्होंने असंभव दिखने वाले इस कैच को लपक कर सभी को हैरान कर दिया। यहां तक विराट कोहली खुद दंग रह गए। 

इस शानदार कैच को देखकर मैच के बाद जिसके बाद विराट ने कहा भी आउट कि होने का गम नहीं। इस मुकाबले में कोहली ने 26 गेंदों में 2 चौके और 1 छक्कों की मदद से 30 रनों की पारी खेली।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल