1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. टी20 क्रिकेट में 39 साल की उम्र में पोलार्ड फिर बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, बटलर को छोड़ा पीछे

टी20 क्रिकेट में 39 साल की उम्र में पोलार्ड फिर बने सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी, बटलर को छोड़ा पीछे

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 27, 2026 08:35 pm IST,  Updated : Aug 27, 2026 08:35 pm IST

टी20 क्रिकेट में वेस्टइंडीज के दिग्गज खिलाड़ी कायरन पोलार्ड ने एकबार फिर से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में नंबर-1 की कुर्सी को हासिल कर लिया है, जिसमें उन्होंने जोस बटलर को फिर से दूसरे नंबर पर धकेल दिया।

Kieron Pollard- India TV Hindi
कायरन पोलार्ड Image Source : AFP

टी20 क्रिकेट की शुरुआत होने के बाद से इसमें वेस्टइंडीज के खिलाड़ियों का दबदबा काफी ज्यादा देखने को मिला है और सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों के लिस्ट में एकबार फिर से विंडीज टीम के पूर्व प्लेयर कायरन पोलार्ड ने पहली पोजीशन को हासिल कर लिया है। पोलार्ड को कुछ दिन पहले इंग्लैंड के स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर ने पीछे छोड़ा था जिसमें अब वह फिर से नंबर-1 की कुर्सी को हासिल करने में कामयाब हो गए हैं। पोलार्ड को टी20 क्रिकेट में अभी भी खेल रहे हैं वह कोचिंग की दुनिया में भी कदम रख चुके हैं, जिसमें अब भी वह अपने बल्ले से कमाल दिखाने की काबिलियत रखते हैं। कायरन पोलार्ड अभी कैरेबियन प्रीमियर लीग के जारी सीजन में ट्रिनबागो नाइट राइडर्स से खेल रहे हैं और उसमें उन्होंने सैंट लुसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में 65 रनों की पारी के दम पर बटलर को पीछे छोड़ दिया।

पोलार्ड को पीछे छोड़ने के लिए चाहिए थे 35 रन

कायरन पोलार्ड को सैंट लुसिया किंग्स के खिलाफ मुकाबले में जोस बटलर को पीछे छोड़ने के लिए 35 रनों की जरूरत थी और उनके बल्ले से इस मुकाबले में 26 गेंदों आक्रामक 65 रनों की बेहतरीन पारी देखने को मिली। पोलार्ड अब तक अपने करियर में कुल 749 टी20 मैच खेल चुके हैं जिसमें उनको 666 पारियों में बल्लेबाजी करने का मौका मिला और उसमें वह 31.81 के औसत से 14921 रन बनाने में कामयाब हुए। वहीं इस लिस्ट में अब फिर से एकबार दूसरे नंबर पर पहुंच गए इंग्लैंड के विकेटकीपर बल्लेबाज जोस बटलर 526 टी20 मैचों की 426 पारियों में बल्लेबाजी करते हुए 35.36 के औसत से 14890 रन बनाने में कामयाब हो सके हैं।

टी20 क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • कायरन पोलार्ड (वेस्टइंडीज) - 14921 रन
  • जोस बटलर (इंग्लैंड) - 14890 रन
  • क्रिस गेल (वेस्टइंडीज) - 14562 रन
  • एलेक्स हेल्स (इंग्लैंड) - 14489 रन
  • डेविड वॉर्नर (ऑस्ट्रेलिया) - 14284 रन

सुनील नरेन ने भी हासिल की बड़ी उपलब्धि

टी20 क्रिकेट के दिग्गज गेंदबाजों में शुमार किए जाने वाले वेस्टइंडीज के सुनील नरेन भी बड़ी उपलब्धि हासिल करने में कैरेबियन प्रीमियर लीग के दौरान कामयाब रहे हैं। नरेन अब टी20 क्रिकेट में राशिद खान के बाद सिर्फ दूसरे ऐसे गेंदबाज हैं जो 650 या उससे अधिक विकेट लेने में कामयाब हो सके हैं। सुनील नरेन ने अब तक टी20 में कुल 611 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 601 मैचों में गेंदबाजी करते हुए 21.9 के औसत से 650 विकेट हासिल किए हैं। वहीं इस लिस्ट में पहले नंबर पर काबिज राशिद खान 736 विकेट हासिल कर चुके हैं।

ये भी पढ़ें

बाबर आजम की जलन फिर से आई सामने, प्लेइंग 11 में वापसी करते ही पिछले मैच के कप्तान को दिखाया बाहर का रास्ता

भारत-श्रीलंका सीरीज खत्म होने पर ICC टेस्ट टीम रैंकिंग हुई अपडेट, टीम इंडिया को हुआ यह फायदा

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल