1. Hindi News
  2. खेल
  3. क्रिकेट
  4. अनुष्का शर्मा संभालेंगी टी20 में भारतीय-ए टीम की कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी तीन मैचों की घर पर सीरीज

अनुष्का शर्मा संभालेंगी टी20 में भारतीय-ए टीम की कप्तानी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ होगी तीन मैचों की घर पर सीरीज

 Written By: Abhishek Pandey
 Published : Aug 27, 2026 09:34 pm IST,  Updated : Aug 27, 2026 09:34 pm IST

बीसीसीआई ने सितंबर महीने में होने वाली ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम के खिलाफ टी20, वन-डे और अनऑफिशियल टेस्ट सीरीज के लिए भारतीय महिला-ए के स्क्वाड का ऐलान कर दिया है, जिसमें टी20 के लिए अनुष्का शर्मा को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

Anushka Sharma- India TV Hindi
अनुष्का शर्मा Image Source : AFP

भारतीय महिला ए क्रिकेट टीम को सितंबर महीने में घर पर ऑस्ट्रेलिया महिला ए टीम के खिलाफ तीनों फॉर्मेट में सीरीज खेलनी है, जिसमें सबसे पहले तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। वहीं इसके बाद दोनों टीमों के बीच में तीन वन-डे मैचों की सीरीज होगी। ऑस्ट्रेलियाई-ए महिला टीम के इस दौरे का अंत धर्मशाला के स्टेडियम में 29 सितंबर से दो अक्टूबर तक होने वाले चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मैच के साथ होगी। बीसीसीआई की तरफ से इन तीनों सीरीज के लिए भारतीय महिला ए के स्क्वाड का ऐलान कर दिया गया है, जिसमें टी20 सीरीज में कप्तानी की जिम्मेदारी युवा खिलाड़ी अनुष्का शर्मा को सौंपी गई है। वहीं वह वन-डे और चार दिवसीय मैच की सीरीज में उपकप्तानी की जिम्मेदारी को संभालेंगी।

अनुष्का टी20 में तो यास्तिका बाकी दो सीरीज में संभालेंगी कप्तानी

बीसीसीआई की तरफ से ऑस्ट्रेलिया-ए महिला टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज के लिए घोषित किए गए तीनों सीरीज के भारतीय-ए स्क्वाड को लेकर बात की जाए तो उसमें टी20 सीरीज में अनुष्का शर्मा कप्तानी की जिम्मेदारी संभालने वाली हैं, जिसमें उनके अलावा सयाली सतघरे को उपकप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। अनुष्का ने इससे पहले जून महीने में इंग्लैंड के दौरे पर 2-1 से टी20 सीरीज जीतने वाली भारतीय-ए टीम की कप्तानी संभाली थी। वहीं भारतीय टीम की पूर्व अंडर-19 कप्तान निकी प्रसाद को तीनों सीरीज के लिए स्क्वाड में शामिल किया गया, जिसमें वह हाल में ही महाराजा टी20 ट्रॉफी का खिताब जीतने वाली हुबली टाइगर्स का भी हिस्सा थी।

अमनदीप कौर को पहली बार मिली जगह

ऑस्ट्रेलिया महिला-ए टीम के खिलाफ होने वाली सीरीज में पहली बार स्पिन गेंदबाज ऑलराउंडर खिलाड़ी अमनदीप कौर को भारतीय महिला ए टीम में जगह मिली है, जिसमें वह वन-डे सीरीज का हिस्सा होंगी। इस सीरीज को लेकर बात की जाए तो चंडीगढ़ के मैदान पर 12, 15 और 17 सितंबर को तीनों टी20 मैच खेले जाएंगे, वहीं वन-डे सीरीज के मुकाबले मोहाली के पीसीए स्टेडियम में 20, 23 और 25 सितंबर को होंगे। इसके बाद धर्मशाला के स्टेडियम में 29 सितंबर से 2 अक्टूबर को एकमात्र चार दिवसीय अनऑफिशियल टेस्ट मुकाबला खेला जाएगा।

टी20 सीरीज के लिए भारतीय महिला ए स्क्वाड

अनुष्का शर्मा (कप्तान), सयाली सतघरे (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, सुजाता डे, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, शिप्रा गिरी (विकेटकीपर), श्वेता सहरावत, उमा छेत्री (विकेटकीपर), तनुजा कंवेर, मिन्नू मानी, वैष्णवी शर्मा, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, सिमरन दिल बहादुर।

वन-डे सीरीज के लिए भारतीय महिला-ए का स्क्वाड

यास्तिका भाटिया (कप्तान, विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), वृंदा दिनेश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, उमा छेत्री (विकेटकीपर), मिन्नू मानी, अमनदीप कौर, वैष्णवी शर्मा, सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।

अनऑफिशियल चार दिवसीय टेस्ट के लिए भारतीय महिला ए स्क्वाड

यास्तिका भाटिया (कप्तान, विकेटकीपर), अनुष्का शर्मा (उपकप्तान), शुभा सतीश, प्रिया पुनिया, तनीषा सिंह, तेजल हसब्निस, निक्की प्रसाद, ममता मडिवाला (विकेटकीपर), सुश्री दिव्यदर्शनी, शुचि उपाध्याय, वैष्णवी शर्मा,सयाली सतघरे, जिन्तिमणि कलिता, शबनम शकील, अक्षिता भगत।

ये भी पढ़ें

बाबर आजम की जलन फिर से आई सामने, प्लेइंग 11 में वापसी करते ही पिछले मैच के कप्तान को दिखाया बाहर का रास्ता

कोलंबो टेस्ट ड्रॉ, अब WTC पॉइंट्स टेबल में कहां खड़ा है भारत? फाइनल की उम्मीदों को लगा तगड़ा झटका

Latest Cricket News

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल