1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल 2018
  4. IPL 2018: जब हार्दिक पंड्या को नॉट आउट दिए जाने से विराट कोहली गुस्से से हो गए 'आगबबूला'

IPL 2018: जब हार्दिक पंड्या को नॉट आउट दिए जाने से विराट कोहली गुस्से से हो गए 'आगबबूला'

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Apr 18, 2018 06:37 pm IST,  Updated : Apr 18, 2018 06:37 pm IST

हार्दिक पंड्या को नॉट आउट दिए जाने से  विराट कोहली गुस्से से लाल नजर आए।

विराट कोहली- India TV Hindi
विराट कोहली

मुंबई इंडियंस और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच खेले गए मुकाबले में मुंबई की टीम ने बाजी मारी और 3 मैचों के बाद पहली जीत दर्ज की। इस मैच में फैंस को काफी कुछ देखने को मिला। लेकिन विराट कोहली का गुस्सा एक बार फिर दर्शकों का ध्यान खींचने में सबसे आगे रहा। जी हां, मुंबई के खिलाफ मुकाबले में विराट कोहली एक बार फिर से गुस्से से आगबबूला नजर आए। इसके पीछे की वजह डीआरएस रही। दरअसल, बैंगलोर की गेंदबाजी के दौरान क्रिस वोक्स ओवर करा रहे थे। उनके ओवर की एक गेंद पर वोक्स ने हार्दिक के खिलाफ विकेटकीपर द्वारा कैच की अपील की अंपायर ने भी पंड्या को कैच आउट करार दे दिया।

लेकिन पंड्या ने अंपायर के फैसले के खिलाफ डीआरएस लेने का फैसला किया। डीआरएस में साफ देखा जा सकता था कि स्निकोमीटर में गेंद के बल्ले से लगने की आवाज तो सुनाई पड़ रही थी लेकिन ये साफ नहीं हो पा रहा था कि गेंद ने बल्ले का किनारा लिया है या नहीं। हालांकि स्निकोमीटर में आवाज का मीटर इस बात की पुष्टि कर रहा था कि गेंद कहीं तो लगी है। आखिर में काफी देर तक रीप्ले देखने के बाद थर्ड अंपायर ने मैदानी अंपायर के फैसले को पलट दिया और पंड्या को नॉट आउट करार दे दिया।

बस फिर क्या था। पंड्या को नॉट आउट दिए जाने के बाद कोहली का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया। कोहली गुस्से में मैदानी अंपायर के पास पहुंचे। कोहली ने उनसे काफी देर तक बात की और समझने की कोशिश की। कोहली के हाव-भाव से साफ लग रहा था कि वो स्निकोमीटर में आवाज की बात कर रहे थे। लेकिन अंपायर इस पर कुछ भी नहीं कर सकते थे। आखिर में कोहली हंसते हुए देखे गए लेकिन उनकी ये हंसी विरोध का प्रतीक थी। आपको बता दें कि इस मुकाबले को बैंगलोर की टीम हार गई और अब उनके खाते में 3 हार चुकी हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल