1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद पत्नी अनुष्का ने कुछ इस अंदाज में किया उनका अभिवादन

IPL 2020 : कोहली की धमाकेदार बल्लेबाजी के बाद पत्नी अनुष्का ने कुछ इस अंदाज में किया उनका अभिवादन

 Edited By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 10, 2020 11:01 pm IST,  Updated : Oct 10, 2020 11:01 pm IST

कोहली के इस दमदार पारी के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने फ्लाइंग किस कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

Virat Kohli, Anushka Sharma, RCB, CSK, IPL, IPL 2020, Virat Kohli Anushka Sharma, CSK vs RCB, Royal - India TV Hindi
Anushka Sharma Image Source : TWITTER

इंडियन प्रीमियर लीग 2020 के 25वें मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने नबादा 90 रनों की पारी खेली। विराट की इस दमदार पारी के बदौलत आरसीबी की टीम ने 20 ओवर में 169 रनों का स्कोर किया। कोहली ने अपनी इस पारी में 52 गेंदों का सामना करते हुए 4 चौके और इतने ही छक्के लगाए।

कोहली के इस दमदार पारी के बाद उनकी पत्नी अनुष्का शर्मा ने फ्लाइंग किस कर उनका अभिवादन किया। इसके बाद सोशल मीडिया पर अनुष्का शर्मा की यह तस्वीर खूब वायरल हो रही है।

आपको बता दें कि जब कोहली नाबाद होकर पवेलियन की ओर जा रहे थे तो पत्नी अनुष्का ने अपने पति कोहली की शानदार पारी का अभिवादन खड़े होकर किया।

इस पारी के साथ ही आरसीबी के कप्तान विराट कोहली किसी एक टीम के लिए 6000 टी-20 रन बनाने वाले दुनिया के इकलौते बल्लेबाज भी बन गए हैं। कोहली ने आरसीबी की ओर से 6000 से ज्यादा रन टी-20 क्रिकेट में बनाए हैं।

सीएसके के खिलाफ कोहली ने आईपीएल में अपना 38वां अर्द्धशतक लगाया। वहीं इस टीम के खिलाफल कोहली (90 रन) का यह सर्वोच्च स्कोर भी है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल