1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान कोहली से होते - होते बची ये बड़ी गलती!

IPL 2020 : दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान कोहली से होते - होते बची ये बड़ी गलती!

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 05, 2020 08:04 pm IST,  Updated : Oct 05, 2020 08:14 pm IST

दिल्ली के खिलाफ मैच के दौरान कप्तान कोहली से एक बड़ी गलती हो गई। उन्हें गेंद पर स्लाईवा यानि लार लगाते देखा गया।

Virat Kohli- India TV Hindi
Virat Kohli Image Source : IPLT20.COM

कोरना महामारी के बीच इंडियन प्रीमियर लीग ( आईपीएल ) के 2020 सीजन में दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बीच 19वां मैच खेला जा रहा है। जिमसें दुबई के मैदान पर कप्तान कोहली ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी का फैसला किया। इस तरह आरसीबी की टीम पहले फील्डिंग करने उतरी और इस दौरान कप्तान कोहली से एक बड़ी गलती होते - होते रह गई। वो गेंद पर स्लाईवा यानि लार लगाने ही वाले थे कि उन्हें नियम ध्यान आ गया। जाहिर है कि आईसीसी के नियमानुसार नियम के विरूद्ध आप गेंद पर पसीने का इस्तेमाल कर सकते है लेकिन लार का नहीं। 

दरअसल आरसीबी की फील्डिंग के दौरान शुरुआत में हो कोहली से बड़ी भूल होते - होते बची और उन्होंने जैसे ही गेंद पर लार लगाने का प्रयास किया। उन्हें तुरंत नियम का ध्यान आया और उन्होंने माफ़ी मांगते हुए गेंद पर लार नहीं लगाई।

Virat Kohli
Image Source : IPLT20.COM/HOTSTARVirat Kohli

गौरतलब है कि कोरोना महामारी से बचाव को ध्यान में रखते हुए आईसीसी ने गेंद पर लार के इस्तेमाल को बैन कर रखा है। जबकि दूसरी तरफ खिलाड़ी गेंद को रिवर्स स्विंग कराने में मदद करने के लिए उसे चमकाने के लिए लार का इस्तेमाल करते आए हैं। ऐसे में कोहली दिल्ली के खिलाफ इस नियम को भूल गए और वो मैच में लार लगाते - लगाते रह गए। 

ये भी पढ़ें - CSK vs KXIP : आईपीएल में कैच का शतक लगाने वाले दूसरे विकेट कीपर बने धोनी, टॉप पर है ये खिलाड़ी

वहीं बात करें दोनों टीमों के आईपीएल 2020 सीजन कि तो दिल्ली की टीम ने पिछले मैच में शारजाह में कोलकाता को हराया था। जबकि आरसीबी ने अपने पिछले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स को मात दी थी। टीम के लिए विराट कोहली ने दमदार पारी खेली थी। ऐसे में दोनों ही टीमें चाहेगी कि वह अपनी जीत के लय को बरकरार रहे। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल