1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL से बाहर हुए ड्वेन ब्रावो

IPL 2020 : CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL से बाहर हुए ड्वेन ब्रावो

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2020 01:39 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 01:48 pm IST

CSK के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो कमर की चोट के कारण बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

IPL 2020 : CSK को लगा बड़ा झटका,...- India TV Hindi
IPL 2020 : CSK को लगा बड़ा झटका, चोट के कारण IPL से बाहर हुए ड्वेन ब्रावो Image Source : IPLT20.COM

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) के 13वें सीजन में चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) टीम की मुश्किलें खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। इस बीच चेन्नई की टीम को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, CSK के ऑलराउंडर ड्वेन ब्रावो कमर की चोट के कारण बाकी टूर्नामेंट से बाहर हो गए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के सीईओ कासी विश्वनाथन ने पीटीआई को ये जानकारी दी है। कासी विश्वनाथन ने PTI को बताया, "ड्वेन ब्रावो चोट के कारण IPL 2020 से बाहर हो गए हैं।"

ड्वेन ब्रावो ने इस सीजन 6 मैच खेले और दो पारियों में केवल सात रन बनाए। हालाँकि, वह 8.57 की इकॉनमी रेट से 6 विकेट हासिल करने में सफल रहे। IPL के 13वें सीजन सीएसके 10 मैंचों में से सात मैच हार चुकी और पाइंट टेबल में सबसे निचले पायदान पर है।

ड्वेन ब्रावो इस IPL 2020 से बाहर होने वाले चेन्नई सुपर किंग्स के तीसरे खिलाड़ी हैं। इससे पहले सुरेश रैना और हरभजन सिंह ने व्यक्तिगत कारणों से खुद को टूर्नामेंट से अलग कर लिया था। दोनों खिलाड़ियों ने सीजन का आगाज होने से पहली ही टूर्नामेंट से अपना नाम वापस ले लिया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल