1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, DC vs RCB : रहाणे ने बताया, पोंटिंग के इस फैसले से खेल पाए वो शानदार पारी

IPL 2020, DC vs RCB : रहाणे ने बताया, पोंटिंग के इस फैसले से खेल पाए वो शानदार पारी

 Reported By: IANS
 Published : Nov 02, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Nov 02, 2020 11:56 pm IST

रहाणे ने 60 रनों की पारी खेल और शिखर धवन के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

Ajinkya Rahane- India TV Hindi
Ajinkya Rahane Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी| अजिंक्य रहाणे को इस आईपीएल-13 में ज्यादा मौके नहीं मिले और जितने मौके मिले उनमें वह विफल होते आ रहे थे, लेकिन टीम प्रबंधन ने सोमवार को उन पर भरोसा जताया और रहाणे ने भी बड़े मैच में बड़ी पारी खेल टीम को प्लेऑफ में पहुंचाया। शेख जाएद स्टेडियम में दिल्ली को प्लेऑफ में क्वालीफाई करने के लिए जीत चाहिए थी। बेंगलोर ने उसके सामने 153 रनों का लक्ष्य रखा। रहाणे ने 60 रनों की पारी खेल और शिखर धवन के साथ शानदार साझेदारी कर टीम को जीत दिलाई।

मैच के बाद रहाणे ने कहा, "रिकी पोंटिंग (मुख्य कोच) ने मुझसे कहा था कि तुम नंबर-3 पर बल्लेबाजी करोगे। यह अच्छा नंबर है। किस्मत से हमने उन्हें 152 रनों पर ही रोक दिया। आखिरी में यह धवन के साथ साझेदारी करने की बात थी जो हुई और कम कर गई।"

IPL 2020: शेन वाटसन ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से लिया संन्यास, CSK के ड्रेसिंग रुम में किया एलान : रिपोर्ट

उन्होंने कहा, "हम किसी लक्ष्य के बारे में ज्यादा नहीं सोच रहे थे, सिर्फ बल्लेबाजी कर रहे थे। आउट होना निराशाजनक था। मैं मैच का अंत करना चाहता था। हम जानते हैं कि यह खेल कितने मोड़ ले सकता है, लेकिन अंत में जीत के क्वालीफाई कर खुश हूं।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल