1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. 'प्रैक्टिस पैंट्स में बल्लेबाजी मत करो' जानें क्यों जयवर्धने ने डी कॉक से कही ये बात?

'प्रैक्टिस पैंट्स में बल्लेबाजी मत करो' जानें क्यों जयवर्धने ने डी कॉक से कही ये बात?

 Reported By: IANS
 Published : Oct 17, 2020 01:44 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 01:44 pm IST

मैच के बाद महेला टीम से बात करते हुए कह रहे हैं, "डी कॉक के अलावा जो अपने प्रैक्टिस पैंट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, बाकी सब अच्छा था।"  

'Don't bat in practice pants' Jayawardene said this to De kock- India TV Hindi
'Don't bat in practice pants' Jayawardene said this to De kock Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी। मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज और विकेटकीपर क्विंटन डी कॉक ने शुक्रवार रात कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ खेले गए मैच मैं 44 गेंदों पर नाबाद 78 रनों की शानदार पारी खेली और अपनी टीम को आठ विकेट से जीत दिलाई।

लेकिन अगर टीम के मुख्य कोच महेला जयावर्धने से पूछेंगे तो डी कॉक की बल्लेबाजी सर्वश्रेष्ठ नहीं थी।

मुंबई इंडियंस ने ट्विटर पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें श्रीलंका के पूर्व कप्तान डी कॉक से कह रहे हैं कि वह प्रैक्टिस पैंट्स में बल्लेबाजी करना बंद करें।

ये भी पढ़ें - 'क्यों आप कार्तिक पर दबाव डाल रहे हो?' कप्तान के बदलाव पर केकेआर पर भड़के गौतम गंभीर

मैच के बाद महेला टीम से बात करते हुए कह रहे हैं, "डी कॉक के अलावा जो अपने प्रैक्टिस पैंट्स में बल्लेबाजी कर रहे थे, बाकी सब अच्छा था।"

उन्होंने डी कॉक से कहा, "ठीक है, अब दोबारा ऐसा मत करना क्योंकि मार्केटिंग टीम पागल है, लोगबाग भी हो जाएंगे। अगर यह काम करता है तो करता है, नहीं तो हम कुछ और देखते।"

डी कॉक ने बल्लेबाजी करते हुए अपनी जर्सी को नीचे कर रखा था ताकि उनके प्रैक्टिस पैंट्स की नारंगी पट्टी न दिखे।

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : राहुल ने बरकरार रखी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप रबाडा के पास

इसके बाद जयवर्धने ने टीम को हौसलअफजाई की और कहा, "लेकिन टीम, आप लोगों ने अच्छा किया, शानदार प्रयास। अगला मैच दुबई में है।"

मुंबई की टीम अंकतालिका में 12 अंकों के साथ पहले स्थान पर है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल