1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : राहुल ने बरकरार रखी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप रबाडा के पास

IPL 2020 : राहुल ने बरकरार रखी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप रबाडा के पास

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 17, 2020 01:11 pm IST,  Updated : Oct 17, 2020 01:11 pm IST

IPL 2020 के 32 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप अपने पास ही रखी है। 

IPL 2020 : राहुल ने बरकरार...- India TV Hindi
IPL 2020 : राहुल ने बरकरार रखी ऑरेंज कैप, पर्पल कैप रबाडा के पास Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| आईपीएल-13 के 32 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल ने ऑरेंज कैप अपने पास ही रखी है। राहुल के आठ मैचों में 448 रन हैं। दूसरे स्थान पर उनकी टीम के ही साथी मयंक अग्रवाल हैं जिन्होंने 382 रन बनाए हैं।

चेन्नई सुपर किंग्स के फाफ डु प्लेसिस 307 रनों के साथ तीसरे स्थान पर हैं। विराट कोहली (304) चौथे, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान श्रेयस अय्यर (298) पांचवें स्थान पर हैं।

इंग्लैंड के पूर्व स्पिनर ने दिल्ली कैपिटल्स के इस खिलाड़ी को बताया 'बेबी सहवाग', तारीफ में कही ये बात

गेंदबाजी में दिल्ली के कगिसो रबादा सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ियों की सूची में पहले स्थान पर हैं। आठ मैचों में रबादा ने 18 विकेट लिए हैं। उनके बाद राजस्थान रॉयल्स के जोफ्रा आर्चर, मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह और ट्रेंट बाउल्ट, किंग्स इलेवन पंजाब के मोहम्मद शमी हैं जिनके सभी के 12-12 विकेट हैं।

DC vs CSK : चेन्नई सुपर किंग्स के सामने होगी फॉर्म में चल रही युवा दिल्ली कैपिटल्स को हराने की चुनौती

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल