1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का अपना स्वभाविक खेल खेलने पर जोर

IPL 2020 : दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का अपना स्वभाविक खेल खेलने पर जोर

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2020 08:22 am IST,  Updated : Oct 06, 2020 08:23 am IST

दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा है कि वह ज्यादा बड़े शॉट खेलने पर नहीं बल्कि अपना स्वभाविक खेल खेलने पर ध्यान दे रहे हैं।

IPL 2020 : दिल्ली के सलामी...- India TV Hindi
IPL 2020 : दिल्ली के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ का अपना स्वभाविक खेल खेलने पर जोर  Image Source : PTI

दुबई। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज पृथ्वी शॉ ने कहा है कि वह ज्यादा बड़े शॉट खेलने पर नहीं बल्कि अपना स्वभाविक खेल खेलने पर ध्यान दे रहे हैं। पृथ्वी ने सोमवार को यहां के दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के साथ जारी आईपीएल के 13वें सीजन के 19वें मैच के दौरान यह बात कही।

उन्होंने कहा, "ज्यादा बड़े शॉट खेलने की नहीं बल्कि मैदान पर अपना स्वभाविक खेल खेल रहा हूं। कमजोर गेंद का इंतजार करता हूं, खासकर स्पिनरों के खिलाफ। गेंद बल्ले पर आसानी से नहीं आ रही है और यह थोड़ी रुक कर आ रही है। शिखर (धवन) भाई ने मुझसे कहा है कि हमेशा कमजोर गेंद का इंतजार करो।"

IPL 2020, RCB vs DC : हार के बाद कप्तान कोहली ने दिया संकेत, अगले मैच में आ सकता है ये मैच विनर खिलाड़ी

पृथ्वी ने 23 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के की मदद से 42 रनों की पारी खेली। दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के सामने जीत के लिए 197 रनों का लक्ष्य रखा था। इसके जवाब में RCB 20 ओवर में 9  विकेट खोकर 137 रन ही बना सकी।

बेंगलोर के लिए कप्तान विराट कोहली ने सबसे ज्यादा 43 रन बनाए जिसके लिए उन्होंने 39 गेंदें खेलीं और दो चौकों के अलावा एक छक्का मारा। कैपिटल्स के मार्कस स्टोइनिस ने अर्धशतक जमाते हुए नाबाद 53 रनों की पारी खेली। स्टोइनिस ने 26 गेंदों पर छह चौके और दो छक्के मारे। पृथ्वी शॉ ने 42, शिखर धवन ने 32 रनों का योगदान दिया। बैंगलोर के लिए मोहम्मद सिराज ने दो विकेट लिए।

IPL 2020, RCB vs DC : स्टोयनिस (53) के अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रददर्शन से दिल्ली ने RCB को 59 रन से हराया

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल