1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : जीत के बाद अक्षर पटेल ने खोला अपनी सफलता का राज, इस प्लान की मदद से चटकाए विकेट

IPL 2020 : जीत के बाद अक्षर पटेल ने खोला अपनी सफलता का राज, इस प्लान की मदद से चटकाए विकेट

 Reported By: IANS
 Published : Oct 06, 2020 07:00 am IST,  Updated : Oct 06, 2020 07:00 am IST

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में अहम योगदान निभाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा है कि वह विकेट के स्वाभाव के बारे में वाकिफ थे।

IPL 2020 : जीत के बाद अक्षर...- India TV Hindi
IPL 2020 : जीत के बाद अक्षर पटेल ने खोला अपनी सफलता का राज, इस प्लान की मदद से चटकाए विकेट Image Source : IPLT20

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए आईपीएल-13 के मैच रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ दिल्ली कैपिटल्स की जीत में अहम योगदान निभाने वाले बाएं हाथ के स्पिनर अक्षर पटेल ने कहा है कि वह विकेट के स्वाभाव के बारे में वाकिफ थे।

IPL 2020, RCB vs DC : हार के बाद कप्तान कोहली ने दिया संकेत, अगले मैच में आ सकता है ये मैच विनर खिलाड़ी

अक्षर ने चार ओवरों में 18 रन देकर दो विकेट लिए। उन्हीं के दम पर दिल्ली ने 197 रनों के लक्ष्य का बचाव करते हुए 59 रनों से जीत हासिल की। अक्षर को अपने प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।

IPL 2020, RCB vs DC : स्टोयनिस (53) के अर्द्धशतक के बाद गेंदबाजों के दमदार प्रददर्शन से दिल्ली ने RCB को 59 रन से हराया

मैच के बाद अक्षर ने कहा, "विकेट जिस तरह की थी मुझे पता था कि गेंद थोड़ा रुक रही है। इसलिए मैं पावरप्ले में खेलने को तैयार था और आप परिणाम अपने आप देख सकते हैं। मैंने बल्लेबाजों से बात की थी जिन्होंने मुझसे कहा था कि गेंद उनके पास रुक कर आ रही है। इसलिए मेरा प्लान मेरी स्टॉक गेंद फेंकने का था वो भी स्टम्प की लाइन में। मैं साथ ही गति मे बदलाव कर रहा था।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल