1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : दिल से दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन जीतते देखना चाहते हैं इंग्लैंड के केविन पीटरसन

IPL 2020 : दिल से दिल्ली कैपिटल्स को इस सीजन जीतते देखना चाहते हैं इंग्लैंड के केविन पीटरसन

 Reported By: IANS
 Published : Sep 18, 2020 06:13 pm IST,  Updated : Sep 18, 2020 06:13 pm IST

 इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय लीग में खेल चुके केविन पीटरसन ने बताया है कि इस कोविड-19 के कारण आईपीएल काफी अलग होगा।

Delhi Capitals- India TV Hindi
Delhi Capitals Image Source : IPLT20.COM

नई दिल्ली| इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 13वें सीजन की शुरुआत से पहले इंग्लैंड के पूर्व कप्तान और भारतीय लीग में खेल चुके केविन पीटरसन ने बताया है कि इस कोविड-19 के कारण आईपीएल काफी अलग होगा।

पीटरसन ने आईएएनएस से कहा, "यह निश्चित तौर पर काफी अलग होगा। प्रशंसक नहीं, कुछ भी नहीं। हर कोई बबल में, और जो टीम इस बबल में अच्छे से रहेगी वो टीम जीतेगी। यह हर किसी के लिए नया है।"

पीटरसन 19 सितंबर से यूएई में शुरू हो रहे आईपीएल के कॉमेंट्री पैनल में हैं। आईपीएल में पीटरसन दिल्ली डेयरडेविल्स (जो अब दिल्ली कैपिटल्स है), रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर और राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स के लिए खेल चुके हैं। पीटरसन चाहते हैं कि इस बार दिल्ली की टीम खिताब जीते।

ये भी पढ़े : IPL 2020 : गावस्कर ने चुनी MI की प्लेइंग XI, टीम की इन कमजोरियों पर जताई चिंता

उन्होंने कहा, "मैं इस समय कुछ भी नहीं कह सकता, लेकिन मेरा दिल चाहता है कि दिल्ली कैपिटल्स खिताब जीते क्योंकि मुझे वो टीम पसंद है। मैं हालांकि इस समय कुछ भी नहीं सकता। यह हर किसी के लिए बिल्कुल नया और अलग सीजन है। इसलिए मुझे काफी करीब से हर टीम को देखना होगा और तभी मैं अपना पेशेवर दिमाग लगा पाऊंगा।"

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल