1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल सबसे आगे, पर्पल कैप रबादा के पास बरकरार

IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल सबसे आगे, पर्पल कैप रबादा के पास बरकरार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 04, 2020 04:24 pm IST,  Updated : Nov 04, 2020 04:24 pm IST

IPL 2020 में लीग चरण मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा के पास क्रमश: औरेंज कैप और पर्पल कैप बरकरार है। 

IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस...- India TV Hindi
IPL 2020 : ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल सबसे आगे, पर्पल कैप रबादा के पास बरकरार Image Source : IPLT20.COM

शारजाह| आईपीएल-13 में लीग चरण मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल और दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा के पास क्रमश: औरेंज कैप और पर्पल कैप बरकरार है। राहुल अभी भी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और इसलिए औरेंज कैप भी उन्हीं के पास है।

राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए अंतिम मैच में 29 रन बनाए थे और इसी के साथ उन्होंने टूर्नामेंट का अंत 14 मैचों में 670 रनों के साथ किया। चेन्नई ने पंजाब को नौ विकेट से हरा दिया था हालांकि चेन्नई टूर्नामेंट से बाहर हो चुकी है।

IPL 2020 : क्या चोटिल होने की वजह से हार्दिक पांड्या हुआ टीम से बाहर? रोहित शर्मा ने दिया ये जवाब

राहुल के बाद सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान डेविड वार्नर दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। वार्नर ने मंगलवार को मुंबई इंडियंस के खिलाफ 85 रनों की नाबाद पारी खेली। वार्नर के 14 मैचों से अब 529 रन हो गए हैं। दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन तीसरे नंबर है जिनके नाम 14 मैचों में 525 रन हैं।

गेंदबाजों की सूची में रबादा 14 मैचों से 25 विकेट शीर्ष पर हैं। उनके बाद मुंबई इंडियंस के जसप्रीत बुमराह 13 मैचों में 23 विकेटों के साथ दूसरे और राजस्थान रॉयल्स के जोफरा आर्चर 14 मैचों में 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर है।

लीग में गुरुवार से प्लेऑफ के मुकाबले खेले जाएंगे। गुरुवार को पहले क्वालीफायर में मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से, जबकि शुक्रवार को एलिमिनेटर में हैदराबाद का सामना रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर से होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल