1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. इंडियन प्रीमियर लीग की व्यूअरशिप में 28 फीसदी का इजाफा : बार्क रिपोर्ट

इंडियन प्रीमियर लीग की व्यूअरशिप में 28 फीसदी का इजाफा : बार्क रिपोर्ट

 Reported By: IANS
 Published : Oct 31, 2020 01:41 pm IST,  Updated : Oct 31, 2020 01:41 pm IST

ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन अपने पहले के सीजन की तुलना में ज्यादा देखा जा रहा है। 

इंडियन प्रीमियर लीग...- India TV Hindi
इंडियन प्रीमियर लीग की व्यूअरशिप में 28 फीसदी का इजाफा : बार्क रिपोर्ट Image Source : PTI

नई दिल्ली| ब्रॉडकास्ट ऑडियंस रिसर्च काउंसिल (बार्क) द्वारा जारी किए गए डेटा के मुताबिक, इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) का 13वां सीजन अपने पहले के सीजन की तुलना में ज्यादा देखा जा रहा है। बार्क इंडिया ने ट्वीट के माध्यम से इस बात की जानकारी दी।

बार्क ने कहा, "आईपीएल उन लोगों के लिए वरदान बनकर आया है जो पुराने वाले सामान्य माहौल में से कुछ देखना चाहते थे। आईपीएल की व्यूअरशिप पिछले सीजन की तुलना में बढ़ी है, डेटा यह बताता है।"

बार्क द्वारा मुहैया कराए गए डेटा के मुताबिक सभी 21 चैनलों पर शुरू के 41 मैचों को 7 अरब मिनट देखा गया जो आईपीएल-12 की तुलना में 28 प्रतिशत ज्यादा है। आईपीएल-12 के 44 मैचों को 24 चैनलों पर 5.5 अरब मिनट देखा गया था। डेटा ने साथ ही यह बताया है कि प्रति मैच आईपीएल-13 का प्रदर्शन पहले की तुलना में बेहतर है। कुछ लोगों का मानना है कि इसमें कोविड-19 एक कारण है।

हैदराबाद को लगा बड़ा झटका, चोटिल होने की वजह से IPL 2020 से बाहर हुआ ये ऑलराउंडर

एक यूजर ने लिखा, "कोई भी इसे स्टेडियम में नहीं देख सकता इसलिए यह जाहिर बात है कि सब इसे टीवी पर देखेंगे। इसलिए आंकड़ों का ऊपर जाना आम बात है। आपको कोविड-19 लॉकडाउन को शुक्रिया कहना चाहिए। इसने बड़ा रोल निभाया है।" कोविड के कारण ही आईपीएल-13 का आयोजन इस साल संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में किया जा रहा है। 19 सितंबर से शुरू हुआ यह टूर्नामेंट 10 नवंबर तक चलेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल