1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. MI vs SRH : आईपीएल 2020 में अभी तक जसप्रीत बुमराह ने खाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, आंकड़े कर देंगे हैरान

MI vs SRH : आईपीएल 2020 में अभी तक जसप्रीत बुमराह ने खाए हैं सबसे ज्यादा छक्के, आंकड़े कर देंगे हैरान

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 04, 2020 09:39 pm IST,  Updated : Oct 04, 2020 09:39 pm IST

आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की सूची में बुमराह 11 छक्कों के साथ टॉप पर है। वहीं इस सूची में दूसरा नाम चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का है।

Jasprit Bumrah Most SIXES conceded in IPL 2020 Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad- India TV Hindi
Jasprit Bumrah Most SIXES conceded in IPL 2020 Mumbai Indians vs Sunrisers Hyderabad Image Source : IPLT20.COM

आईपीएल 2020 का रोमांच अपने चरम पर है। एक तरफ भारतीय युवा खिलाड़ी आगे बढ़-चढ़ कर अपनी प्रतिभा का जौहर दिखा रहे हैं, वहीं भारतीय तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के कुछ ऐसे आंकड़े सामने आए है जिसने हर किसी को हैरान कर दिया है। जी हां, हैदराबाद के खिलाफ हुए मुकाबले में बुमराह ने 4 ओवर में 41 रन खर्चकर दो विकेट लिए। इस मुकाबले के बाद वह अभी तक आईपीएल 2020 में सबसे ज्याद छक्के खाने वाले गेंदबाज बन गए हैं।

ये भी पढ़ें - MI vs SRH : देखिए कैसे ईशान किशन की दमदार कैच ने पलटा पासा, साबित हुई टर्निंग प्वॉइंट

आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाजों की सूची में बुमराह 11 छक्कों के साथ टॉप पर है। वहीं इस सूची में दूसरा नाम चेन्नई सुपर किंग्स के हरफनमौला खिलाड़ी रविंद्र जडेजा का है जिन्होंने अभी तक कुल 10 छक्के खाए हैं।

आईपीएल 2020 में सबसे ज्यादा छक्के खाने वाले गेंदबाज

11* - जसप्रीत बुमराह

10 - रविंद्र जडेजा
9 - कुर्रन
8 - सुनील नरेन

ये भी पढ़ें - IPL 2020 : 3 ऐसी टीमों के नाम, जो आईपीएल इतिहास में 200 से अधिक रन बनाने के बाद कभी नहीं हारी

इसी के साथ बुमराह आईपीएल 2020 में अभी तक सबसे ज्यादा रन खर्च करने वाले खिलाड़ी भी है। बुमराह ने अभी तक इस सीजन में कुल 5 मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 176 रन लुटाए हैं। इस सूची में दूसरे स्थान पर उन्हीं की टीम के खिलाड़ी जेम्स पैटिंसन है जिन्होंने 160 रन लुटाए हैं।

बात मैच की करें तो मुंबई इंडियंस ने आज सनराइजर्स हैदराबाद को 34 रनों से मात देकर प्वॉइंट्स टेबल में टॉप कर लिया है। यह उनके 5वें मुकाबले में तीसरी जीत है। बल्लेबाजी में मुंबई के लिए क्विंटन डी कॉक ने सर्वाधिक 67 रन की पारी खेली, वहीं गेंदबाजी में बोल्ट, पैटिंसन और बुमराह ने 2-2 विके लिए।  

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल