1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : रबाडा ने बुमराह से छीनी पर्पल कैप, ऑरेंज कैप राहुल के पास बरकरार

IPL 2020 : रबाडा ने बुमराह से छीनी पर्पल कैप, ऑरेंज कैप राहुल के पास बरकरार

 Reported By: IANS
 Published : Nov 03, 2020 02:03 pm IST,  Updated : Nov 03, 2020 02:03 pm IST

आईपीएल-13 में 55 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल अभी भी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और इसलिए औरेंज कैप भी उन्हीं के पास है।

Kagiso Rabada snatches purple cap from Jasprit Bumrah, orange cap retained by KL Rahul- India TV Hindi
Kagiso Rabada snatches purple cap from Jasprit Bumrah, orange cap retained by KL Rahul Image Source : PTI

अबू धाबी। आईपीएल-13 में 55 मैचों की समाप्ति के बाद किंग्स इलेवन पंजाब के कप्तान लोकेश राहुल अभी भी लीग में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं और इसलिए औरेंज कैप भी उन्हीं के पास है। वहीं, इस सीजन में अभी तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबादा के पास फिर से पर्पल कैप लौट आई है। रबादा ने मुंबई इंडियंस के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह से पर्पल कैप छीनी है। रबादा ने सोमवार को आईपीएल-13 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के खिलाफ खेले गए मैच में दो विकेट लेकर पर्पल कैप अपने नाम किया। इन दो विकेटों के साथ रबादा के अब 25 विकेट हो गए हैं। रबादा ने पहले जोशुआ फिलिपे को आउट किया और फिर शिबम दुबे को पवेलियन भेजा।

रोचक बात यह रही कि इस मैच में रबादा ने पावरप्ले में विकेट का सूखा खत्म किया। इस मैच से पहले रबादा ने इस सीजन में एक भी विकेट नहीं लिया था, लेकिन फिलिपे को आउट कर उन्होंने इस सूखे को खत्म किया।

ये भी पढ़ें - आईपीएल 2020 में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत के लिए रवाना हुए महेंद्र सिंह धोनी

रबादा शुरूआत से विकेट की रेस में आगे चल रहे थे लेकिन मुंबई इंडियंस के बुमराह ने उन्हें कुछ मैचों के लिए पीछे छोड़ दिया था, लेकिन अब रबादा फिर शीर्ष पर आ गए हैं।

बुमराह 13 मैचों में 23 विकेटों के साथ दूसरे और राजस्थान रॉयल्स के जोफरा आर्चर 14 मैचों में 20 विकेट के साथ तीसरे नंबर पर है।

ये भी पढ़ें - शेन वॉटसन ने क्रिकेट के सभी प्रारूपों से किया संन्यास का ऐलान

बल्लेबाजों की सूची में राहुल टॉप पर हैं। राहुल ने चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेले गए अंतिम मैच में 29 रन बनाए थे और इसी के साथ उन्होंने टूनार्मेंट का अंत 14 मैचों में 670 रनों के साथ किया। चेन्नई ने पंजाब को नौ विकेट से हरा दिया था हालांकि चेन्नई टूनार्मेंट से बाहर हो चुकी है।

राहुल के बाद दिल्ली कैपिटल्स के शिखर धवन का नंबर है जिनके नाम 14 मैचों में 525 रन हैं। तीसरे नंबर पर रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के देवदत्त पडिकल हैं, जिनके नाम 14 मैचों में 472 रन हैं।

इस बीच, मुंबई इंडियंस, दिल्ली कैपिटल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर प्लेआफ के लिए क्वालीफाई कर चुकी है। चौथे और अंतिम स्थान के लिए टीम का फैसला मंगलवार को सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस के बीच होने वाले मैच के परिणाम के बाद तय होगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल