1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : मुंबई की प्लेइंग XI का हिस्सा बनने के साथ ही कीरोन पोलार्ड के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

IPL 2020 : मुंबई की प्लेइंग XI का हिस्सा बनने के साथ ही कीरोन पोलार्ड के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Sep 23, 2020 07:24 pm IST,  Updated : Sep 23, 2020 07:32 pm IST

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 5वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है जिसमें किरोन पोलार्ड ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है।

IPL 2020 : मुंबई की प्लेइंग XI...- India TV Hindi
IPL 2020 : मुंबई की प्लेइंग XI का हिस्सा बनने के साथ ही कीरोन पोलार्ड के नाम हुआ ये बड़ा रिकॉर्ड Image Source : BCCI

इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन का 5वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है जिसमें कीरोन पोलार्ड ने एक बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। कीरोन पोलार्ड इस मुकाबले के लिए मुंबई इंडियंस टीम की प्लेइंग इलेवन का हिस्सा हैं।

दरअसल, ये मुकाबला कीरोन पोलार्ड के IPL करियर का 150वां मैच है और इसी के साथ वह मुंबई इंडियंस की ओर से 150 IPL मैच खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। यही नहीं, पोलार्ड एक ही IPL टीम की ओर से 150 मैच खेलने वाले ओवरऑल चौथे और पहले विदेशी खिलाड़ी भी बन गए हैं।।

गौरतलब है कि कीरोन पोलार्ड 2010 से मुंबई इंडियंस टीम का हिस्सा हैं और अब तक IPL में 2700 से ज्यादा रन बना चुके हैं। उनके नाम IPL में 56 विकेट भी दर्ज हैं। पोलार्ड दुनिया के उन चुनिंदा क्रिकेटरों में शुमार है जिन्होंने दुनियाभर की T20 लीग में अपना जलवा बिखेरा है।

IPL 2020 में मुंबई इंडियंस अपना दूसरा मुकाबला खेल रही है। इससे पहले मुंबई इंडियंस को आईपीएल के 13वें सीजन के ओपनिंग मैच में चेन्नई के खिलाफ 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा था। वहीं, कोलकाता इस मैच के जरिए 13वें सीजन में अपने अभियान का आगाज कर रही है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल