Kings XI Punjab vs Kolkata Knight Riders Live score IPL 2020 match 46 ball to ball score updates from Sharjah Cricket Stadium, UAE
नमस्कार, इंडिया टीवी के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। कोलकाता नाइट राइडर्स ने शारजाह क्रिकेट स्टेडियम में जारी आईपीएल-13 के 46वें मैच में किंग्स इलेवन पंजाब के सामने 150 रनों का लक्ष्य रखा है। टॉस हारने के बाद बल्लेबाजी करते हुए केकेआर ने निर्धारित 20 ओवरों मे 9 विकेट पर 149 रन बनाए।उसकी ओर से शुभमन गिल ने 57 रनों की पारी खेली जबकि कप्तान इयोन मोर्गन ने 40 रन बनाए। 10 रन पर तीन विकेट गंवाने के बाद संघर्ष कर रही केकेआर के लिए मोर्गन और गिल ने चौथे विकेट के लिए 81 रनों की साझेदारी की।
गिल की 45 गेंदों की पारी में तीन चौके और चार छक्के शामिल हैं जबकि मोर्गन ने 25 गेंदों पर पांच चौके और दो छक्के लगाए। ल्यूकी फग्र्यूसन ने नाबाद 24 रनों की पारी खेली। ल्यूकी ने 13 गेंदों का का सामना कर तीन चौके और एक छक्का लगाया।
प्लेइंग इलेवन-
केकेआर- शुभमन गिल, नितीश राणा, राहुल त्रिपाठी, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), इयोन मोर्गन (कप्तान),सुनील नरेन, पैट कमिंस, लॉकी फ्रगुय्सन, कमलेश नागरकोटी, प्रसिद्ध कृष्णा और वरुण चक्रवर्ती।
पंजाब- केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीर), मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल,दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह।
किंग्स इलेवन पंजाब बनाम कोलकाता नाइट राइजर्स लाइव क्रिकेट स्कोर :
KKR 149/9 (20)
KXIP 150/2 (18.5)