1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, KKR vs RCB : मैच जिताऊ गेंदबाजी करने के बाद सिराज ने कोहली का 'शुक्रिया' अदा किया

IPL 2020, KKR vs RCB : मैच जिताऊ गेंदबाजी करने के बाद सिराज ने कोहली का 'शुक्रिया' अदा किया

 Reported By: IANS
 Published : Oct 21, 2020 11:56 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 11:56 pm IST

सिराज ने चार ओवरों में आठ रन दिए और तीन विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

Mohammad Siraj- India TV Hindi
Mohammad Siraj Image Source : IPLT20.COM

अबू धाबी| कोलकाता नाइट राइडर्स ने बुधवार को शेख जाएद स्टेडियम में आईपीएल-13 का सबसे कम स्कोर बनाया और इसमें सबसे बड़ा हाथ रॉयल चैलैंजर्स बेंगलोर के युवा तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का रहा जिन्होंने कोलकाता को शुरुआती झटके दिए। कोलकाता ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में आठ विकेट के नुकसान पर सिर्फ 84 रन बनाए। बेंगलोर ने आठ विकेट से मैच अपने नाम कर लिया।

सिराज ने चार ओवरों में आठ रन दिए और तीन विकेट निकाले। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।

सिराज ने मैच के बाद कहा, "मैं मेरे प्रदर्शन के लिए सबसे पहले अल्लाह का शुक्रिया अदा करना चाहूंगा। इसके बाद विराट का शुक्रिया जिन्होंने मुझे नई गेंद दी। मैं नई गेंद से काफी अभ्यास कर रहा था। हमने इस बात की योजना नहीं बनाई थी की मैं नईं गेंद डालूंगा, लेकिन जब हम मैदान पर गए तो विराट भाई ने कहा 'मियां रेड्डी हो जाओ'।"

IPL 2020 : घातक गेंदबाजी से इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले गेंदबाज बने सिराज

सिराज ने पहले राहुल त्रिपाठी (1) को आउट किया और फिर अगली गेंद पर नीतीश राणा को बोल्ड कर दिया।

राणा को जिस गेंद पर सिराज ने आउट किया वो उनकी पंसदीदा गेंद रही। उन्होंने कहा, "राणा को जो गेंद फेंकी थी वो शानदार थी। उसे मैंने अच्छे से फेंका था, ठीक उसी तरह से जिस तरह से मैंने प्लान किया था।" त्रिपाठी और राणा के अलावा सिराज ने टॉम बेंटन का विकेट लिया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल