1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020 : घातक गेंदबाजी से इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले गेंदबाज बने सिराज

IPL 2020 : घातक गेंदबाजी से इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले गेंदबाज बने सिराज

 Written By: India TV Sports Desk
 Published : Oct 21, 2020 08:25 pm IST,  Updated : Oct 21, 2020 08:39 pm IST

कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले जा रहे IPL 2020 के 39वें मैच में गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इतिहास रच दिया है।

IPL 2020 : घातक गेंदबाजी से...- India TV Hindi
IPL 2020 : घातक गेंदबाजी से इस कारनामे को अंजाम देने वाले पहले गेंदबाज बने सिराज Image Source : IPLT20.COM

अबु धाबी के शेख जाएद स्टेडियम में  कोलकाता नाइट राइडर्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर के बीच खेले जा रहे IPL 2020 के 39वें मैच में गेंदबाज मोहम्मद सिराज ने इतिहास रच दिया है। मोहम्मद सिराज IPL के एक ही मैच में दो मेडन ओवर फेंकने वाले पहले गेंदबाज बन गए हैं।

कोलकाता के खिलाफ इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज दूसरा ओवर करने आए और बिना कोई रन दिए लगातार 2 विकेट अपने नाम कर लिए। इसके बाद चौथे ओवर में भी सिराज ने बिना कोई रन दिए एक विकेट और अपने खाते में जोड़ लिया। इसी के साथ सिराज IPL के इतिहास में एक ही मैच में 2 मेडन ओवर करने वाले पहले गेंदबाज बन गए।

मोहम्मद सिराज के अलावा RCB के क्रिस मौरिस और वाशिंगटन सुंदर ने भी एक-एक ओवर मेडन फेंका। इस तरह RCB पहली ऐसी टीम बन गई जिसके गेंदबाजों ने एक ही मैच में 4 मेडन ओवर फेंकने का कारनामा किया है। इससे पहले कोई भी टीम एक मैच में 2 से ज्यादा मेडन ओवर फेंकने में कामयाब नहीं हो सकी थी।

इस मुकाबले में कोलकाता की टीम पहले 5 ओवर में 4 विकेट खोकर 17 रन ही बना सकी। ये IPL के इतिहास में कोलकाता टीम का सबसे कम पावरप्ले स्कोर है। इससे पहले टीम का सबसे कम पावरप्ले स्कोर 3 विकेट पर 21 रन था जो उसने 2009 में डेक्कन चार्जर्स के खिलाफ बनाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल