1. Hindi News
  2. खेल
  3. आईपीएल
  4. IPL 2020, SRH vs CSK Highlights : वाटसन और रायुडू की पारी के बाद कसी गेंदबाजी से चेन्नई ने हैदराबाद को 20 रन से हराया

IPL 2020, SRH vs CSK Highlights : वाटसन और रायुडू की पारी के बाद कसी गेंदबाजी से चेन्नई ने हैदराबाद को 20 रन से हराया

 Written By: India TV Sports Desk
 Updated : Oct 13, 2020 11:25 pm IST

SRH vs CSK Live Match Score IPL 2020 : आईपीएल 2020 का 29वां मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच के सभी अपडेट्स के लिए इंडिया टीवी के साथ बने रहें।

Live Cricket Match Hyderabad Score vs Chennai Score Match 29 Live Blog Today Match CSK vs SRH Live U- India TV Hindi
Live Cricket Match Hyderabad Score vs Chennai Score Match 29 Live Blog Today Match CSK vs SRH Live Updates In Hindi Image Source : IPLT20.COM

Live Cricket Match Hyderabad Score vs Chennai Score Match 29 Live Blog CSK vs SRH Live Updates In Hindi 

SRH vs CSK Live Score, IPL 2020 Match Today in Dubai : आईपीएल 2020 का 29वां मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जा रहा है। सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपर किंग्स लाइव क्रिकेट स्कोर आईपीएल 2020, एसआरएच बनाम सीएसके पूर्ण मैच 29 लाइव अपडेट, पूर्ण मैच 28 लाइव अपडेट देखे इंडिया टीवी पर।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी सीएसके की टीम ने आज अपनी सलामी जोड़ी में बदलाव करते हुए वॉटसन की जगह सैम कुर्रन को डु प्लेसिस के साथ भेजा। कुर्रन ने 21 गेंदों पर 31 रन बनाकर सीएसके को तेज तर्रार शुरुआत दी, लेकिन डु प्लेसिस गोल्डन डक पर पवेलियन लौट गए। दोनों सलामी बल्लेबाजों के आउट होने के बाद वॉटसन (42) और रायुडू (41) ने पारी को संभाला और तीसरे विकेट के लिए 81 रन जोड़े। इसके बाद धोनी ने 21 और जडेजा ने 10 गेंदों पर 25 रन की नाबाद पारी खेलकर चेन्नई को निर्धारित 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 167 के स्कोर तक पहुंचाया।

Live Match Score SRH vs CSK IPL 2020

SRH 144/6 (18.1)*

CSK 167/6 (20)

Live Cricket Match Hyderabad Score vs Chennai Score Match 29 Live Blog CSK vs SRH Live Updates In Hindi

Auto Refresh
Refresh
  • 11:17 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    चेन्नई की हुई जीत

    शेन वाटसन (42) और अम्बाती रायुडू (41) की पारी के दमपर चेन्नई ने हैदराबाद को 168 रनों का लक्ष्य दिया था। जिसके जवाब में हैदराबाद 147 रन बना पाई और 20 रन से हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई की तरफ से सबसे ज्यादा 2 विकेट कर्ण शर्मा ने लिए। हैदराबाद की तरफ से सबसे ज्यादा 57 रन केन विलियम्सन ने बनाए। 

  • 11:16 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    ब्रावो ने डाला शानदार अंतिम ओवर

    ब्रावो ने अंतिम ओवर में नदीम का विकेट लेने के साथ दिया सिर्फ 1 रन और चेन्नई ने 20 रन से जीता मैच।

  • 11:12 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    अंतिम ओवर में चाहिए 22 रन

    हैदराबाद को जीत के लिए 22 रन चाहिए गेंदबाजी करने आये ब्रावो।

  • 11:11 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    राशिद खान हुए आउट

    पारी के 19वें ओवर में शार्दुल ठाकुर कि अंतिम गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में राशिद खान आउट हो गए वो 14 रन बनाकर चलते बने।

  • 11:05 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    राशिद ने शुरू की तूफानी बल्लेबाजी

    राशिद खान ने विकेट गिरने के बाद कर्ण शर्मा की विलियम्सन के विकेट लेने के बाद अगली गेंद पर राशिद खान ने छक्का तो उसके बाद मारा शानदार चौका, जबकि अंतिम गेंद पर सहबाज नदीम ने भी मारा चौका. इस तरह ओवर से 19 रन के साथ आया एक विकेट।

  • 11:03 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    फिफ्टी जड़ विलियम्सन हुए आउट

    36 गेंदों में शानदार फिफ्टी जड़ने के बाद पारी के 18वें ओवर में कर्ण शर्मा की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट हो गए. इस तरह 39 गेंदों में 57 रन बनाकर चलते बने। क्रीज पर आये शाहबाज नदीम।

  • 10:58 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    विकेट!

    पारी के 17वें ओवर में ब्रावो की चौथ गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में आउट हुए विजय शंकर, इस तरह वो 7 गेंद में 12 रन बनाकर चलते बने। क्रीज पर आये राशिद खान। 

  • 10:53 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    छक्का!

    पारी के 17वें ओवर में ब्रावो कि पहली गेंद पर बेहतरीन शॉट मारते हुए विजय शंकर ने जड़ा शानदार छक्का!

  • 10:50 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    16वां ओवर हुआ समाप्त

    पारी के 16वें ओवर में अपनी शरूआत करने आए पीयूष चावला ने दिए 8 रन।

  • 10:45 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    गर्ग हुए आउट

    पारी के 15वें ओवर में कर्ण शर्मा की चौथी गेंद पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर से बाउंड्री लाइन में जडेजा को आसान सा कैच दे बैठे। इस तरह गर्ग 18 गेंदों में 16 रन बनाकर चलते बने।

  • 10:38 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    14वें ओवर से आये 11 रन

    पारी के 14वें ओवर में ब्रावो की तीसरी और पांचवी गेंद पर प्रियम गर्ग ने मारे दो चौके, जिसके चलते आए 11 रन।

  • 10:33 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    13वां ओवर समाप्त

    पारी के 13वें ओवर में कर्ण शर्मा ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिए सिर्फ 6 रन।

  • 10:29 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    दो लगातार चौके!

    पारी के 12वें ओवर में जडेजा की चौथी और 5वीं गेंद पर विलियम्सन ने कवर्स के उपर से मारे दो शानदार चौके, इस तरह ओवर से आये 12 रन।

  • 10:26 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    11वां ओवर हुआ समाप्त

    पारी के 11वें ओवर में धोनी ने लेग स्पिनर करन शर्मा को गेंद थामी और उन्होंने शानदार गेंदबाजी करते हुए अपने पहले ओवर में दिए 4 रन।

  • 10:22 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    जॉनी बेयरस्टो हुए बोल्ड

    पारी के 10वें ओवर में जडेजा की 5वीं गेंद को जॉनी बेयरस्टो समझ नहीं पाए और 24 गेंदों में 23 रन बनाकर क्लीन बोल्ड हो गए। इस तरह क्रीज पर आए प्रियम गर्ग।

  • 10:16 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    9वां ओवर हुआ समाप्त

    पारी के 9वें ओवर में शार्दुल ठाकुर ने दिए 5 रन। क्रीज पर बेयरस्टो (22) और विलियम्सन (20) रन बनाकर नाबाद खेल रहे हैं।

  • 10:11 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    8वें ओवर में आई स्पिन गेंदबाजी

    पारी के 8वें ओवर में चेन्नई कि तरफ से पहली बार स्पिन गेंदबाजी करने रविन्द्र जडेजा आये और उन्हने अपने पहले ओवर में दिए 6 रन।

  • 10:07 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    7वां ओवर हुआ समाप्त!

    पारी के 7वें ओवर में दीपक चाहर ने शानदार गेंदबाजी करते हुए दिए सिर्फ 6 रन।

  • 10:03 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    पॉवरप्ले हुआ समाप्त!

    पॉवरप्ले यानी 6 ओवरों का खेल समाप्त हुआ। जिसके अंतिम ओवर में सैम करन ने दिए 6 रन। इस तरह चेन्नई ने दो विकेटों लेने के साथ मैच में अभी शिकंजा कस रखा है।

  • 9:56 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    चौका!

    पारी के 5वें ओवर में आते ही केन विलियम्सन ने  चाहर की पहली गेंद पर ऑफ साइड में मारा शानदार चौका!

  • 9:54 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    मनीष पांडेय हुए रन आउट

    पारी के चौथे ओवर में सैम करन कि अंतिम गेंद पर शॉट खेल रन लेने के चक्कर में मनीष पांडेय रन आउट हुए, ड्वेन ब्रावों ने शानदार थ्रो मारकर उन्हें किया चलता। इस तरह 4 रन बनाकर पांडेय हुए आउट और क्रीज पर आये केन विलियम्सन। 

  • 9:51 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    विकेट!

    पारी के चौथे ओवर में सैम करन कि तीसरी गेंद पर वॉर्नर ने शॉट मारा लेकिन गेंद उनके बल्ले में लगने के बाद पैड पर लगकर हवा में गयी और करन ने शानदार कैच पकड़ा। इस तरह वॉर्नर 9 रन बनाकर चलते बने और क्रीज पर आये मनीष पांडेय।

  • 9:45 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    तीसरे ओवर में आये 11 रन

    पारी के तीसरे चाहर के ओवर में आए 11 रन।

  • 9:40 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    चौका!

    पारी के तीसरे ओवर में दीपक चाहर की पहली गेंद पर बेयरस्टो ने मारा शानदार चौका!

  • 9:38 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    पहला चौका!

    पारी के दूसरे ओवर में सैम करन की 5वीं गेंद पर ऑफ साइड में बेयरस्टो ने मारा शानदार चौका, इस तरह ओवर से आए 6 रन।

  • 9:34 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    चाहर ने की शानदार शुरुआत

    पारी के पहले ओवर में शानदार गेंदबाजी करते हुए दीपक चाहर ने दिए सिर्फ 4 रन।

  • 9:30 PM (IST)
    Posted by Shubham Pandey

    हैदराबाद की बल्लेबाजी शुरू

    168 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरे हैदराबाद के सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और जॉनी बेयरस्टो, जबकि चेन्नई कि तरफ से पहला ओवर ला रह हैं दीपक चाहर।

  • 9:19 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    168 रन का लक्ष्य!

    जडेजा ने अंत में 10 गेंदों पर 25 रन की नाबाद पारी खेलकर सीएसके को 167 के स्कोर तक पहुंचा दिया है। इस पिच पर यह स्कोर काफी अच्छा है।

     

  • 9:12 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    रविंद्र जडेजा ने लगाया छक्का!

    चौथी गेंद पर खलील यॉर्कर से चूके और जडेजा ने जड़ दिया 81 मीटर लंबा छक्का। अगली ही गेंद पर उन्होंने सामने बटौरे चार रन।

  • 9:11 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    गोल्डन डक पर ब्रावो हुए आउट!

    19वां ओवर लेकर आए खलील अहमद ने पहली ही गेंद पर ड्वेन ब्रावो को किया बोल्ड। सीएसके को लगा छठा छटका।

  • 9:07 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    धोनी ने लगाया छक्का!

    नटराजन ओवर की पांचवी गेंद पर यॉर्कर से चूके और धोनी ने सामने की तरफ लगाया 102 मीटर लंबा छक्का। अगली ही गेंद पर आउट हुए धोनी। उन्होंने बनाए 21 रन।

  • 9:03 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    जडेजा का शानदार चौका!

    19वां ओवर लेकर आए नटराजन की पहली गेंद पर जडेजा ने एक बार फिर प्वॉइंट और शॉर्ट थर्डमैन के बीच से लगाया चौका।

  • 9:02 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    उड़ता संदीप!

    18वें ओवर की पांचवी गेंद पर संदीप शर्मा ने शानदार एफर्ट दिखाते हुए फॉलो थ्रू में धोनी का कैच पकड़ना चाहा। इस दौरान उन्होंने हवा में छलांग भी लगाई, लेकिन गेंद उनके हाथों से छटक गई।

  • 8:58 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    18वां ओवर लेकर आए संदीप शर्मा की तीसरी गेंद पर जडेजा ने प्वॉइंट और थर्ड मैन के बीच से लगाया शानदार चौका। सीएसके यहां से 160 रन की ओर देख रही होगी।

  • 8:54 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    कवर्स में धोनी ने लगाया चौका!

    चौथी गेंद नटराजन ने फिर फुलटॉस डाली और इस बार धोनी ने कवर्स की दिशा में बटौरे चार रन।

  • 8:53 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    धोनी ने लगाया चौका!

    ओवर की चौथी गेंद पर एक बार फिर यॉर्कर से चूके नटराजन। धोनी ने फुलटॉस गेंद पर मिड विकेट की दिशा में लगाया चौका।

  • 8:53 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    वॉटसन 42 रन बनाकर हुए आउट!

    17वां ओवर लेकर आए नटराजन की दूसरी फुलटॉस गेंद पर लॉन्ग ऑन की दिशा में आउट हुए शेन वॉटसन। उन्होंने बनाए 42 रन। रायुडू और वॉटसन का डिसमिसल एक जैसा ही है।

  • 8:48 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 8:45 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    रायुडू हुए आउट!

    16वां ओवर लेकर आए खलील अहमद की दूसरी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए अंबाति रायुडू लॉन्ग ऑफ पर रायुडू के हाथों हुए कैच आउट। रायुडू ने बनाए 41 रन। बल्लेबाजी करने अब क्रीज पर आए हैं महेंद्र सिंह धोनी।

  • 8:42 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    रायुडू ने भी बदला रंग!

    ओवर की पांचवी गेंद पर रायुडू ने राशिद खान को डीप मिड विकेट की दिशा में लगाया लंबा छक्का। राशिद के इस ओवर से आए 14 रन। राशिद का स्पेल भी इसी के साथ समाप्त हो गया हौ और उन्होंने 4 ओवर में बिना कोई विकेट लिए 30 रन दिए हैं।

  • 8:41 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 8:40 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    वॉटसन ने राशिद को लगाया एक और छक्का!

    15वां ओवर लेकर आए राशिद का एक बार फिर वॉटसन ने किया छक्के से स्वागत। वॉटसन पहुंचे 40 के स्कोर पर।

  • 8:36 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    रायुडू के चौके से सीएसके के पूरे हुए 100 रन!

    14 वां ओवर लेकर आए नटराजन की चौथी गेंद पर रायुडू ने प्वॉइंट के ऊपर से लगाया चौका। इसी के साथ सीएसके के 100 रन भी पूरे हुए।

  • 8:29 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    वॉटसन ने राशिद को मारा छक्का!

    13वां ओवर लेकर आए राशिद खान का छक्का लगाकर वॉटसन ने किया स्वागत। अब सीएसके के पास इस ओवर में भी 10 रन बटौरने का अच्छा मौका है।

  • 8:28 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    रायुडू ने लगाया छक्का!

    नदीम के ओवर की आखिरी गेंद पर आगे बढ़कर रायुडू ने लगाया लंबा छक्का। नदीम के ओवर से आए 10 रन। सीएसके को ऐसे ही कुछ ओवरों की जरूरत है।

  • 8:27 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    बाल बाल बजे वॉटसन!

    12वां ओवर लेकर आए नदीम की पांचवी गेंद पर बड़ा शॉट लगाने गए वॉटसन लॉन्ग ऑन पर कैच आउट होते होते बजे। गेंद मनीष पांडे के ठीक आगे गिरी।

  • 8:22 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 8:20 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    तेज शुरुआत के बाद धीमी हुई सीएसके की पारी!

    10वां ओवर नदीम ने डाला और मात्र 5 ही रन दिए। कुर्रन के आउट होने के बाद सीएसके की रन गति पर ब्रेक लगा है।

  • 8:15 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    राशिद ने दिए 3 रन!

    9वां ओवर लेकर आए राशिद ने मात्र तीन ही रन दिए। वॉटसन 17 और रायुडू 14 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं।

  • 8:10 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    8वां ओवर लेकर आए नदीम की दूसरी गेंद पर वॉटसन ने डीप एक्स्ट्रा कवर्स की दिशा में लगाया चौका। वॉटसन पहुंचे 14 के निजी स्कोर पर।

  • 8:06 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    वॉटसन ने लगाया छक्का!

    7वां ओवर लेकर आए टी नटराजन की चौथी गेंद पर वॉटसन ने शानदार फ्लिक शॉट लगाते हुए स्क्वायर लेग की दिशा में लगाया शानदार छक्का।

  • 8:02 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    पावरप्ले में सीएसके 44/2

    नदीम के ओवर की आखिरी गेंद पर रायुडू ने इनसाइड आउट शॉट खेलते हुए कवर्स के ऊपर से लगाया चौचका। पावरप्ले में सीएसके ने दो विकेट के नुकसान पर बनाए 44 रन। रायुडू 8 और वॉटसन 3 रन बनाकर क्रीज पर मौजूद।

  • 8:00 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    गेंदबाजी में बदलाव!

    महंगे साबित हुए खलील अहमद की जगह पावरप्ले का आखिरी ओवर लेकर आए शाहबाज नदीम।

  • 7:58 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    रायुडू ने चौके से खोला खाता!

    संदीप के ओवर की आखिरी गेंद पर चहल कर्मी करते हुए रायुडू ने सामने की तरफ चौका लगाकर खोला अपना खाता।

  • 7:57 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    संदीप ने किया कुर्रन को बोल्ड!

    पारी का 5वां ओवर लेकर आए संदीप ने चौथी गेंद पर सैम कुर्रन को बोल्ड कर हैदराबाद को दिलाई दूसरी सफलता। कुर्रन ने बनाए 21 गेंदों पर 31 रन। बल्लेबाजी करने आए हैं अब अंबाति रायुडू।

  • 7:52 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    छक्का!

    ओवर की आखिरी गेंद पर कुर्रन ने सामने की तरफ खलील अहमद को लगाया एक और छक्का। खलील ने अपने ओवर से दिए 22 रन। कुर्रन पहुंचे 31 के निजी स्कोर पर।

  • 7:49 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    बैक टू बैक बाउंड्री लगाते हुए कुर्रन!

    दूसरी गेंद पर उन्होंने डीप मिड विकेट की दिशा में लगाया शानदार शॉट और बटौरे चार रन। अगली ही गेंद पर उसी दिशा में कुर्रन ने लगाया छक्का। कुर्रन ने पहली तीन गेंदों पर 14 रन बटौर लिए हैं।

  • 7:47 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    चौथा ओवर लेकर आए खलील अहमद की पहली ही गेंद पर कुर्रन ने सामने की तरफ लगाया चौका। कुर्रन पहुंचे 14 के स्कोर पर।

  • 7:46 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    संदीप के खिलाफ वॉटसन के आंकड़े!

    51 गेंदे

    100 रन

    एक भी बार नहीं हुए आउट

    SR 196.08

  • 7:45 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 7:42 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    गोल्डन डक पर आउट हुए डु प्लेसिस!

    पारी का तीसरा ओवर लेकर आए संदीप शर्मा की पहली बाहर जाती गेंद को खेलने के प्रयास में विकेट के पीछे कैच आउट हुए डुप्लेसिस।

  • 7:38 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    चौका!

    खलील के ओवर की दूसरी गेंद पर कुर्रन ने प्वॉइंट के ऊपर से लगाया पहला चौका। कुर्रन को इसी काम के लिए धोनी ने ऊपर भेजा है।

  • 7:35 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    शानदार ओवर!

    संदीप ने पहले ओवर शानदार डाला और मात्र तीन रन दिए। इस ओवर में उन्होंने गेंद को अच्छा स्विंग करवाया। दूसरा ओवर डालेंगे खलील अहमद।

  • 7:30 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    मैदान पर उतरे खिलाड़ी!

    हैदराबाद की टीम के साथ चेन्नई सुपर किंग्स के सलामी बल्लेबाज मैदान पर उतर चुके हैं। आज वॉटसन की जगह सैम कुर्रन ओपनिंग करने उतरे हैं। संदीप शर्मा गेंदबाजी की शुरुआत करेंगे।

  • 7:24 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 7:09 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन!

  • 7:07 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 7:04 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

    टॉस!

    महेंद्र सिंह धोनी ने टॉस जीतकर लिया पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय, धोनी ने प्लेइंग इलेवन में पीयूष चावला को जगह दी है। वहीं हैदराबाद ने अपनी प्लेइंग इलेवन में अभिषेक की जगह नदीम को जगह दी है।

  • 6:56 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 6:25 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

  • 5:58 PM (IST)
    Posted by Lokesh Khera

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Cricket से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें खेल