Highlights Cricket score IPL Final 2020 Mumbai Indians vs Delhi Capitals live scorecard Dream11 Mi vs DC Live Match Dubai
मुंबई इंडियंस ने मंगलवार को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए खिताबी मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को पांच विकेटों से हरा आईपीएल के 13वें सीजन का खिताब अपने नाम कर लिया। मुंबई का यह पांचवां आईपीएल खिताब है। इससे पहले उसने 2013, 2015, 2017 और 2019 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। दिल्ली पहली बार फाइनल खेल रही थी, लेकिन खिताब नहीं जीत सकी।दिल्ली ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवरों में सात विकेट के नुकसान पर 156 रन बनाए। मुंबई ने 18.4 ओवरों में यह लक्ष्य पांच विकेट खोकर हासिल कर लिया।
मुंबई के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 68 रन बनाए। अपनी पारी में कप्तान ने 51 गेंदों का सामना किया जिनमें से पांच पर चौके और चार पर छक्के लगाए। ईशान किशन ने 19 गेंदों पर नाबाद 33 रन बनाए।
दिल्ली के लिए ऋषभ पंत ने 38 गेंदों पर चार चौके और दो छक्कों की मदद से 56 रन बनाए। कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 96 रनों की साझेदारी की।
अय्यर ने नाबाद 65 रनों की पारी खेली। अपनी पारी में कप्तान ने 50 गेंदों का सामना कर छह चौके और दो छक्के लगाए हैं। मुंबई के लिए ट्रेंट बाउल्ट ने तीन, नाथन कुल्टर नाइल ने दो विकेट लिए।
दोनों टीमें:-
दिल्ली कैपिटल्स प्लेइंग इलेवन : मार्कस स्टोइनिस, शिखर धवन, अजिंक्य रहाणे, श्रेयस अय्यर (c), शिम्रोन हेटमीर, ऋषभ पंत (wk), अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, कागिसिस रबाडा, प्रवीण दुबे, एनरिच नॉर्टजे।
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): क्विंटन डी कॉक (wk), रोहित शर्मा (c), सूर्यकुमार यादव, इशान किशन, हार्दिक पांड्या, कीरोन पोलार्ड, क्रुनाल पांड्या, नाथन कूल्टर नाइल, जयंत यादव, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह।
मुंबई बनाम दिल्ली क्रिकेट स्कोर
DC 156/7 (20)
MI 157/5 (18.4)*